Ara News:
आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में भांजे की हत्या के प्रतिशोध में शख्स ने एक बुजुर्ग की लोहे के रॉड से पीटकर हत्या कर दी गयी। मृत बुजुर्ग विशुनपुर गांव निवासी 72 वर्षीय बसंत सिंह थे। हमले में इनकी पत्नी कुसुम देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं, जिनका इलाज आरा में कराया जा रहा है। उनकी वारदात सोमवार की दोपहर करीब दो बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वह विशुनपुर गांव निवासी रामा शंकर सिंह है। हत्या में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की वैज्ञानिक जांच में जुटी है। इसके लिए एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृत बसंत सिंह पवना गांव निवासी हत्या के आरोपित अश्विनी कुमार सिंह उर्फ मोलू के नाना थे। अश्विनी कुमार उर्फ अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी शांतनु कुमार की हत्या का मुख्य आरोपित है और अभी जेल में हैं। बसंत सिंह की हत्या का आरोपित रामा शंकर सिंह शांतनु कुमार का मामा हैं। इधर, हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है। सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि विशुनपुर गांव में बसंत सिंह और उनकी पत्नी कुसुम देवी पर गांव के रामाशंकर सिंह द्वारा रॉड से हमला कर दिया गया है। उसमें बसंत सिंह की मौत हो गयी है और कुसुम देवी का इलाज कराया जा रहा है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की गयी। एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए गए। शुरुआती जांच में यह बात सामने आयी कि रामाशंकर सिंह के भांजे शांतनु कुमार की 16 अक्टूबर की रात पवना बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बसंत सिंह के नाती पवना गांव निवासी अश्विनी कुमार सिंह उर्फ मोलू सहित पर हत्या का आरोप लगा था। उसी हत्या के प्रतिशोध में बसंत सिंह और उनकी पत्नी पर हमला किया गया है। उसमें बसंत सिंह की मौत हो गई है। घटना से संबंधित अन्य बिंदुओं पर पुलिस की अनुसंधान जारी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play