अगर आप भी Citroen C3X लेने वाले हैं तो रुक जाइए; निर्माता ने कीमतों में कर दिया इतना इजाफा – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से C3X को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट की कीमत में क …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली C3X की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता ने इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिट्रॉएन की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली C3Xको खरीदना अब महंगा हो गया है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत में करीब चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी इसके कुछ ही वेरिएंट्स पर की गई है, जिसे तत्‍काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एसयूवी के Live, Live CNG और ऑप्‍शनल वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की है। इन सभी वेरिएंट्स की कीमत में एक समान चार हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इनके अलावा अन्‍य किसी भी वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
सिट्रॉएन की ओर से एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब Live वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये, Live CNG की एक्‍स शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये और Live (O) की एक्‍स शोरूम कीमत अब 5.63 लाख रुपये हो गई है।
Citroen C3X की एक्‍स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.77 लाख रुपये है।
सिट्रॉएन की ओर से C3X को भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Nissan Magnite, Renault Kiger, Skoda Kylaq जैसी एसयूवी के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- Maruti Victoris CNG: कितनी देती है माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा या चुनें कोई और विकल्‍प

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News