Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नागरिक अस्पताल में आने वाले रोगियों को आयुष उपचार के साथ योग और प्रणायाम के गुर सिखाएंगे। रोगियों को रोग को योग व प्रणायाम से दूर भगाने के साथ निरोग रहने मूलमंत्र दिया जाएगा। प्रदेश आयुष विभाग ने राज्य के अस्पताल व डिस्पेंसरी में उपचार सुविधा लेने के लिए आने वाले रोगियों को निरोग रहने का मूलमंत्र सिखाएगा।
होम्योपैथिक दवाइयों से बीमारियों का उपचार लेने से पहले चिकित्सक अब रोगी को योग व प्रणायाम करने की विधि भी बताएंगे। किस रोग को कौन-कौन से योग और प्रणायाम करने से दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए रोगी को अस्पताल से लेकर डिस्पेंसरी और दवा केन्द्रों पर योग तथा प्रणायाम के तरीके करके बताएं जाएंगे।
आयुष विभाग ने महिलाओं को भी हर अवस्था में निरोग रहने के गुर सिखाएं जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को योग और प्रणायाम के गुर देकर स्वस्थ मां-बच्चा रहने के लिए जागरुक किया जाएगा। ताकि बच्चा तंदुस्त और हष्टपुष्ट पैदा हो सके। महिलाओं को अन्य बीमारियों को भी योग के माध्यम से दूर भागने की जानकारी दी जाएगी।
आयुष विभाग ने अब विश्व योग दिवस पर ही नहीं। पूरे साल रोगियों को निरोग रहने के लिए योग तथा प्रणायाम के गुर सिखाने की योजना को लागू कर दिया है। योग और प्रणायाम से रोग से दूर के अलावा लंबी उम्र प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी।
कुलभूषण-प्रभारी आयुष विभाग नागरिक अस्पताल सोहना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play