कृपया धैर्य रखें।
भारत में पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन वाली कारों की भी काफी मांग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान किन कारों की सबसे ज्यादा मा …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माताओं की ओर से भारत में पेट्रोल और सीएनजी के साथ ही डीजल कारों की बिक्री भी की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान किस निर्माता की किस डीजल इंजन वाली गाड़ी की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 में कौन सी कारें शामिल हुई हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो को भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान डीजल इंजन के साथ इस एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग रही है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान इस एसयूवी की 1.70 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है।
महिंद्रा की ओर से बोलेरो को भी डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस एसयूवी को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान इस एसयूवी की 1.10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है।
हुंडई की ओर से क्रेटा को भी डीजल इंजन के विकल्प में ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान यह एसयूवी डीजल इंजन के साथ काफी ज्यादा पसंद की गई है। इस एसयूवी की इस दौरान करीब 92 हजार यूनिट्स की बिक्री की गई है।
महिंद्रा की ओर से थार रॉक्स को भी डीजल इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध करवाया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान इस एसयूवी की 72 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री डीजल इंजन के साथ हुई है।
महिंद्रा की ओर से ही डीजल इंजन के विकल्प के साथ XUV 700 को भी ऑफर किया जाता है। लेकिन अब इसके अपडेटेड वर्जन XUV 7XO को ऑफर किया जा रहा है। बीते वित्त वर्ष के दौरान इस एसयूवी को भी डीजल इंजन के साथ काफी ज्यादा पसंद किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस अवधि में इस एसयूवी की 44 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच