2 करोड़ की धोखाधड़ी, लिफ्ट में लाइव फाइट और GDA की महा-नीलामी! | Top 5 Ghaziabad News – nedricknews.com

NEDRICK NEWS
NEDRICK NEWS
Home » अन्य » वायरल खबरें » 2 करोड़ की धोखाधड़ी, लिफ्ट में लाइव फाइट और GDA की महा-नीलामी! | Top 5 Ghaziabad News
Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की पांच ऐसी बड़ी खबरें, जो सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। पहली खबर क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की हाईटेक सोसाइटी की लिफ्ट बनी ‘WrestleMania’ का अखाड़ा! दो पूर्व AOA पदाधिकारियों के बीच चले लात-घूंसे, लाइव मारपीट का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज हुआ वायरल। दूसरी खबर अपनों ने ही पीठ में घोंपा खंजर! जाली हस्ताक्षर और 16 फर्जी चेक के जरिए रिश्तेदार ने उड़ाए पीड़ित के बैंक खाते से 2 करोड़ से अधिक की भारी-भरकम रकम, पुलिस जांच में जुटी।
तीसरी खबर गाजियाबाद में आज हो रही है भूखंडों की महा-नीलामी, GDA पहली बार लाया है ‘मिक्स लैंड यूज’ प्लॉट्स; अब एक ही जगह पर बन सकेगा आशियाना और चलेगा बिजनेस। चौथी खबर 20 साल की युवती से चौथा निकाह करने वाले 70 वर्षीय पूर्व पार्षद हाजी खलील पर प्रशासन का चाबुक; पारिवारिक कलह के बीच अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी।
और पांचवीं बड़ी खबर गाजियाबाद के दौरे पर सूबे के मुखिया! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर को देंगे 868 करोड़ की 90 विकास परियोजनाओं की सौगात, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी होगी बड़ी समीक्षा बैठक। तो चलिए, इस लेख के जरिए इन तमाम बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।
और पढ़ें: होटल में आशिक संग पकड़ी बीवी, बीच सड़क कुटाई! | Top 5 Ghaziabad News
गाजियाबाद की पहली खबर क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके से जहां जीएस-7 (GH-7) सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारपीट करने वाले दोनों शख्स अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के पूर्व पदाधिकारी हैं। उनके बीच काफी समय से फंड और एसोसिएशन से जुड़े मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी कमेंट को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी, जो लिफ्ट में आमना-सामना होने पर हिंसक हो गई। प्रहलाद कुमार और दीपक चोपड़ा के रूप में दोनों व्यक्तियों की पहचान हुई है। वीडियो में शुरुआत में लिफ्ट के अंदर एक महिला भी नजर आती है। जैसे ही महिला अपने फ्लोर पर बाहर निकलती है, दोनों पुरुषों के बीच बहस तेज हो जाती है।
इसके बाद प्रहलाद कुमार कथित तौर पर लिफ्ट का दरवाजा बंद कर देते हैं और दीपक चोपड़ा पर हमला कर देते हैं। लगभग 3 से 4 मिनट लंबे इस फुटेज में दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाते और गुत्थमगुत्था होते दिख रहे हैं। इस दौरान लिफ्ट कई मंजिलों पर रुकती है और दरवाजा खुलता-बंद होता है, लेकिन दोनों की लड़ाई जारी रहती है।
घटना के बाद पीड़ित दीपक चोपड़ा ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर कानूनी जांच आगे बढ़ा दी है।
गाजियाबाद से जुड़ी दूसरी खबर, जहां एक रिश्तेदार द्वारा जाली हस्ताक्षर कर बैंक खाते से 2.16 करोड़ निकालने का एक बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर गाजियाबाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित जोसेफ जयनाथन मूल रूप से लखनऊ की सूर्योदय कॉलोनी के रहने वाले हैं, जो साल 2005 से आंध्र प्रदेश में रहकर बिजनेस कर रहे हैं। वहीं, आरोपी रिश्तेदार रवि प्रकाश गाजियाबाद के कवि नगर का रहने वाला है। पीड़ित का परिचय आरोपी से तब हुआ था जब जोसेफ गाजियाबाद के मॉडल टाउन में काम करते थे।
पीड़ित जोसेफ को दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में अपनी जमीन अधिग्रहण के बदले वर्ष 2013 और 2017 में 3.30 करोड़ से अधिक का मुआवजा मिला था। यह पूरी राशि उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), मॉडल टाउन शाखा के खाते में जमा थी। आरोपी रवि प्रकाश ने पीड़ित के जाली हस्ताक्षर (Forged Signatures) करके वर्ष 2016 से 2021 के बीच कुल 16 फर्जी चेक बैंक में लगाए। इन फर्जी चेकों के जरिए आरोपी ने खाते में मौजूद कुल रकम में से 2.16 करोड़ की भारी-भरकम राशि धीरे-धीरे साफ कर दी।
जब पीड़ित को अपने खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद की कोतवाली पुलिस ने आरोपी रवि प्रकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की कानूनी जांच को आगे बढ़ा दिया है।
गाजियाबाद से जुड़ी तीसरी खबर जीडीए (GDA) से है, जहां इंदिरापुरम समेत विभिन्न योजनाओं के 89 से अधिक भूखंडों (Plots) की मेगा नीलामी आज आयोजित की जा रही है। इस नीलामी की सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली बार मिक्स लैंड यूज (मिश्रित उपयोग) के प्लॉट भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नीलामी आज शुक्रवार (17 जुलाई 2026) को सुबह 11:00 बजे से लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित की जा रही है। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को भूखंड आवंटित किया जाएगा। पहली बार शामिल किए गए इन मिक्स लैंड यूज प्लॉट्स का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि खरीदार एक ही भूखंड पर प्राधिकरण से नक्शा पास करवाकर आवासीय और व्यावसायिक (Residential & Commercial) दोनों गतिविधियां एक साथ संचालित कर सकेंगे। यानी अब एक ही जगह घर और बिजनेस दोनों संभव हो सकेगा।
नीलामी में शामिल भूखंडों का आकार 120 वर्ग मीटर से लेकर 7,000 वर्ग मीटर तक है। इसमें मिक्स लैंड यूज के अलावा आवासीय, व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल और नर्सिंग होम/संस्थागत (Institutional) भूखंड शामिल हैं। इस मेगा नीलामी में सबसे अधिक भूखंड इंदिरापुरम और इसकी विस्तार योजना के हैं। इसके अलावा वैशाली, कौशांबी और मधुबन बापूधाम जैसी प्राइम लोकेशंस के प्लॉट भी इस सूची में शामिल हैं। प्राधिकरण के मुताबिक, 18 मीटर चौड़ी सड़क पर ऐसे 5 मुख्य मिक्स लैंड यूज भूखंड मौजूद हैं।
गाजियाबाद से जुड़ी चौथी खबर, जहां 70 वर्षीय पूर्व सपा नेता और पूर्व पार्षद हाजी खलील पर नगर निगम और जिला प्रशासन का शिकंजा कस गया है। 20 साल की युवती से चौथा निकाह करने के बाद उपजे पारिवारिक और संपत्ति विवाद के बीच अब उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी हाजी खलील (70 वर्ष) गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा के निवासी हैं और वे दो बार पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपने से 50 साल छोटी 20 वर्षीय युवती यासमीन से चौथा निकाह किया है, जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने मोर्चा खोल दिया है। दूसरी पत्नी का आरोप है कि खलील अपनी करीब 50 करोड़ की संपत्ति नई पत्नी के नाम करने की कोशिश कर रहे हैं और विरोध करने पर उन्हें व उनके बच्चों को घर से निकाल रहे हैं। खलील के कुल 11 बच्चे हैं।
इस पारिवारिक विवाद के बीच जब नगर निगम ने जांच की, तो पता चला कि इस्लाम नगर में हाजी खलील के बेटे राशिद अली के नाम पर सरकारी भूमि पर 6 दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं। नगर निगम ने इन अवैध दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। यदि तय समय सीमा के भीतर इन्हें खुद नहीं हटाया गया, तो प्रशासनिक स्तर पर बुलडोजर चलाकर इन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा। ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च और कानूनी जुर्माना भी आरोपी पक्ष से ही वसूला जाएगा।
गाजियाबाद से जुड़ी पांचवीं बड़ी खबर, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को जिले के दौरे पर हैं। जहां वे जिले को 868 करोड़ की 90 विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही नए विकास कार्यों के लिए 505 करोड़ की अतिरिक्त राशि भी जारी करेंगे। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सीएम योगी जिले में कुल 90 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे,
जिनमें से 33 परियोजनाओं का लोकार्पण और 57 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री मुरादनगर के तेजपाल त्यागी कुशलपाल त्यागी मेमोरियल कॉलेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और वहां पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) को 19 महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए यह 505 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस राशि में से 125 करोड़ रुपये की लागत से हापुड़ चुंगी चौराहे पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस राशि में से 125 करोड़ रुपये की लागत से हापुड़ चुंगी चौराहे पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मुरादनगर में मतौर-डोलचा सीमा के बीच और भदौली के पास हिंडन नदी पर 4.8 करोड़ की लागत से दो टू-लेन पुलों का शिलान्यास किया जाएगा।
इसके तहत 1,096 प्रधानमंत्री आवासों का लोकार्पण होगा. साथ ही पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के तहत थाना बापूधाम के प्रशासनिक भवन और पुलिस लाइन ट्रांजिट हॉस्टल के कार्यों की भी शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री इस दौरान आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।
आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *





©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News