Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। पर्ची काउंटर, ओपीडी से लेकर जांच व दवा के लिए मरीजों व तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौसम बदलने से बुखार, सर्दी, त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा पेट दर्द, नस, ज्वाइंटपेन, कान, श्वास व आंख की बीमारी से पीड़ितों की संख्या भी अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र में लंबी कतार रही। पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में भी अधिक मरीज रहे। बालरोग विभाग में डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर बीमार बच्चों को लेकर आईं महिलाएं आपस में उलझ गईं, जबकि अन्य स्थानों पर धुक्का-मुक्की तथा कुछ जगह नोकझोंक हुई। दवा और एक्स-रे के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई।
मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र से करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से लाइन लगने लगी। करीब 2400 से अधिक लोगों ने पर्चा लिया, जबकि फालोअप में पंद्रह सौ से अधिक लोग पहुंचे थे। आर्थों में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां करीब 515 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इसमें कमर, घुटना, गर्दन दर्द, सर्वाइकल व हड्डी टूटने से पीड़ित मरीज रहे। मेडिसिन में लंबी कतार रही। यहां 425 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। चेस्टपेन की शिकायत लेकर करीब पांच तथा फालिज के दो मरीज पहुंचे थे।
इसके अलावा बुखार, सर्दी, पेट व सिर दर्द, बीपी, शुगर के अधिक मरीज रहे। लोगों को इंतजार करना पड़ा। स्किन विभाग में करीब 310 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें दिनाय, खुजली, दाने निकलने के पीड़ित मरीज अधिक रहे। ईएनटी में लंबी लाइन रही। कान में खुजली, दर्द, सनसनाहट, कम सुनाई देने से पीड़ित अधिक मरीज रहे। यहां करीब 200 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। बाल रोग विभाग में लंबी कतार रही। बीमार बच्चों को लेकर महिलाएं परेशान थीं। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर कुछ महिलाएं आपस में उलझ गईं। सुरक्षा कर्मियों ने शांत कराया। यहां 180 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ।
इसमें बुखार, खांसी, सर्दी, पेट दर्द, श्वास, दस्त से पीड़ित अधिक मरीज रहे। गंभीर करीब 11 मरीजों को भर्ती किया गया। नेत्र रोग विभाग में आंख में खुजली, पानी आने, दर्द, चुभन, लालीपन के अधिक मरीज रहे। यहां करीब 187 मरीजों का उपचार हुआ। सर्जरी में भी भीड़ रही। यहां करीब 150 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इसमें हेड इंजरी, पथरी, हार्निया सहित अन्य मरीज रहे। पल्मोनरी मेडिसिन में भी लाइन रही। यहां 140 से अधिक लोग पहुंचे थे। इसमें श्वास, खांसी, एलर्जी, अस्थमा के अधिक मरीज रहे। दंत विभाग में 97 मरीजों का इलाज हुआ। दवा काउंटर पर लंबी कतार रही। ढाई बजे के बाद तक वितरण कार्य हुआ। कुछ लोगों के बगल से जाने से रोकने पर नोकझोंक हुई।
मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की भीड़ रही। दोनों सेंटरों पर सुबह से लाइन लगने लगी। लोगों को जांच के लिए एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों को परेशानी हुई। यहां करीब 200 से अधिक मरीजों की जांच हुई।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play