Feedback
लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 की शुरुआत से ठीक पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है. डिफेंडिंग चैम्पियन जाफना किंग्स (Jaffna Kings) के सह-मालिक को कथित मैच फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई खेल संबंधी अपराधों की जांच करने वाली विशेष जांच इकाई ने की, जिससे टूर्नामेंट के आगाज पर ही सवाल खड़े हो गए हैं.
लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन का उद्घाटन मुकाबला 17 जुलाई (शुक्रवार) को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में जाफना किंग्स और गॉल ग्लैडिएटर्स (Galle Gallants) के बीच खेला जाना है. यह मुकाबला 2024 के फाइनल का रीमैच भी है, लेकिन मैच से पहले हुई इस गिरफ्तारी ने पूरे टूर्नामेंट का फोकस बदल दिया है.,
श्रीलंका पुलिस ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार किया गया शख्स जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी के मालिकों में से एक है, उसे खेलों में भ्रष्टाचार और कथित मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत हिरासत में लिया गया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के मन में क्या चल रहा? कोहली संग ये तस्वीर काफी कुछ कहती है, शास्त्री की कमेंट्री भी चर्चा में
खेलों में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर श्रीलंका का कानून दुनिया के सबसे सख्त कानूनों में गिना जाता है. यह कानून खेल से संबंधित अपराधों की रोकथाम अधिनियम के अंडर आता है. इसके तहत मैच फिक्सिंग, स्पॉट फिक्सिंग और खेलों में किसी भी तरह की हेराफेरी गंभीर अपराध मानी जाती है. दोषी साबित होने पर भारी जुर्माने के साथ लंबी जेल की सजा का भी प्रावधान है.
यह भी पढ़ें: ‘रोहित शर्मा पर कोई प्रेशर नहीं बना रहा…’, हिटमैन के संन्यास की अटकलों के बीच कोच का बड़ा बयान
हालांकि, इस गिरफ्तारी के बावजूद लंका प्रीमियर लीग 2026 का उद्घाटन मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ घंटे पहले सामने आए इस मामले ने लीग की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस टूर्नामेंट की शुरुआत क्रिकेट और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होनी थी, वह अब कथित मैच फिक्सिंग विवाद के कारण सुर्खियों में है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू