—विज्ञापन—
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई कर ली है. स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी तो को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
आमिर खान की ‘दंगल’ भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2024 करोड़ का आंकड़ा पार किया. वहीं ये फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म थी.
प्रभास की ‘बाहुबली 2’ भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 1810 करोड़ पार किए. इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती और तमन्ना भाटिया भी लीड रोल में हैं.
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ भी टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में है. 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 1800 करोड़ कमाए हुए हैं. वहीं फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. अल्लू अर्जुन की एक्टिंग को भी ऑडियंस का काफी प्यार मिला था.
साल 2025 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1350 करोड़ की कमाई की. वहीं अब ‘धुरंधर 2’ को भी ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है.
राम चरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. 2022 में रिलीज हुई RRR 1300 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आई थी और फैंस ने मूवी को काफी प्यार भी दिया था.
यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1250 करोड़ की कमाई की थी.
शाहरुख खान की ‘पठान’ भी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं.
शाहरुख खान और नयनतारा की ‘जवान’ साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. फिल्म ने 1148 करोड़ की कमाई की थी.
दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 AD’ भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1042 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. बता दें इस फिल्म में दीपिका के साथ-साथ प्रभास और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं.
‘धुरंधर 2’ भी टॉप 2 हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है. रणवीर सिंह की ये फिल्म 8 दिनों में 1,067 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं अभी फिल्म की कमाई अभी भी जारी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in