नीट पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब निर्णायक मोड़ पर जाता नजर आ रहा है. सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने के बाद अब सीजेपी की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है. सीजेपी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि 20 जुलाई को हुए संसद चलो मार्च के दौरान जिन छात्रों की पिटाई गई थी, उन पर लाठी चार्ज करने वाले सुरक्षाबलों पर कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार सकारात्मक दिखी.
कॉकरोच पार्टी की ओर से बताया गया कि पीड़ित परिवारों के मुआवजे को लेकर सरकार का रुख पॉजिटिव दिखा. उनकी ओर से बताया गया कि हमने उनसे कहा है कि सरकार को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना ही होगा और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा. बयान में आगे कहा गया कि इन सब मुद्दों पर सरकार से विस्तृत चर्चा की गई है. मोदी सरकार ने जवाब देने के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है.
Abhinay Sir –– “JP Nadda himself is health minister. He is not able to handle his own department. From where did he get audacity to comment on education?”
Dharmendra Pradhan istipha do 😳
pic.twitter.com/A0sNF6BIdW
इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बयान जारी कर कहा है कि आंदोलनकारियों से मुलाकात के दौरान हमने उनकी सभी बातें सुनी हैं. हमारी उनके साथ मीटिंग लगभग 2 घंटे तक चली. उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और एग्जाम के लिए उनकी ओर से 5 सुधार सुझाव दिए गए थे. नड्डा ने आगे बताया कि हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर उनसे मिलेंगे और सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में उन्हें पूरी जानकारी देंगे.
क्या बोले अभिनय सर
अभिनय सर ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जेपी नड्डा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जेपी नड्डा खुद स्वास्थ्य मंत्री हैं लेकिन वह अपना ही विभाग नहीं संभाल पा रहे हैं. अस्पतालों की कैसी हालत है वो सबको पता है. कैसे-कैसे केस सामने आ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें (जेपी नड्डा) को शिक्षा पर टिप्पणी करने की हिम्मत कहां से मिली?” उन्होंने आखिर में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो.
ये भी पढ़ें
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
संतोष सिंह एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 1 दशक से सक्रिय हैं. संतोष ने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ चैनल में टिकर (ब्रेकिंग) से की थी.
संतोष इससे पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. संतोष ने JIMMC नोएडा से मास कम्युनिकेशन में PG डिप्लोमा किया है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.