'तीन मांगें और पांच सुझाव मिले, कल फिर होगी बैठक'; CJP प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद बोले नड्डा – Jagran

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठ …और पढ़ें
जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने CJP के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात।
जेपी नड्डा ने सीजेपी प्रतिनिधिमंडल से दो घंटे बैठक की।
सीजेपी ने तीन मांगें और पांच सुझाव सरकार को दिए।
सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रहा है। इसी बीच शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक अहम बैठक की। विट्ठल पटेल हाउस में लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और छात्रों की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि CJP प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक लगभग 2 घंटे तक चली। प्रतिनिधियों ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें और परीक्षा सुधार से जुड़े 5 सुझाव रखे हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान नड्डा ने आगे बताया कि सरकार ने सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से कहा है कि वे आपस में चर्चा करने के बाद शनिवार दोपहर फिर से प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे और अपने जवाब से अवगत कराएंगे।
बता दें कि इस बैठक में CJP की ओर से मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका शामिल हुए। इससे पहले CJP ने सरकार के साथ बातचीत के लिए दो शर्तें रखी थीं, पहला शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर कोई कानूनी कार्रवाई न हो और प्रभावित छात्रों के परिवारों को मुआवजा मिले। हालांकि, संगठन अभी भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मुख्य मांग पर अड़ा हुआ है।
दूसरी ओर, परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर लगातार 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह देर रात मेदांता अस्पताल पहुंचे और सोनम वांगचुक को सरकार की ओर से लिखित आश्वासन सौंपा।
इसके बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर बताया कि मौखिक आश्वासन के बजाय लिखित दस्तावेज मिलने के बाद ही उन्होंने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन में पुलिस एक्शन के खिलाफ सुनवाई से इनकार के दावों पर भड़के सीजेआई, कहा- याचिका दायर ही नहीं हुई

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News