जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी20I सीरीज खेलने आई टीम इंडिया पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी है. शनिवार को सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा, जिसे भारतीय जीतकर सीरीज पर सबसे पहले कब्जा जमाना चाहेगी. वह इस दौरे से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड में खेले 7 टी20I मैचों में से बगैर किसी जीत के 6 मैच हारकर यहां पहुंची थी. सीरीज का दूसरा मैच भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा. पहले टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा और भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.
भारतीय टीम दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पहले टी20 में मिली जीत में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला से अहम योगदान रहा. उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, गेंदबाजी में मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट चटकाए. मयंक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन खर्च किए, जिसके चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली जीत भी रही.
हरारे की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के मुफीद नजर आई थी. शुरुआती ओवरों में पिच से तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिली थी. वहीं, बाद में पिच पहली पारी के मुकाबले बल्लेबाजी के लिए थोड़ा आसान दिखाई दी थी. शनिवार को भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 25 जुलाई को खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समय के अनुसार, शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं, टॉस आधा घंटे (शाम 4 बजे) पहले होगा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का टेलीकास्ट आप यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकेंगे. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर ले सकेंगे.
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, इनोसेंट कैया और तफदजवा त्सिगा.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
(एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED