कटिहार: समाहरणालय गेट उपद्रव: 23 लोग अबतक गिरफ्तार – Hindustan

कटिहार से चन्दन कुमार समाहरणालय गेट पर 23 जुलाई को हुए उपद्रव मामले में कटिहार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने रिलीज किए गए फुटेज और आम लोगों से मिले इनपुट के आधार पर एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 23 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मौलानापुर निवासी अहसन रजा (20), पिता तौफीक रजा के रूप में हुई है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि समाहरणालय गेट एवं उसके आसपास प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर ईंट-पत्थर फेंककर हमला किया था और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी।
इस मामले में नगर (सहायक) थाना कांड संख्या 833/26 के तहत 29 नामजद एवं 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज, फोटो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। सोशल मीडिया पर जारी किए गए फुटेज और आम लोगों से मिले सहयोग के कारण एक-एक कर आरोपियों की पहचान हो रही है। इसी क्रम में 23वें आरोपी अहसन रजा को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News