कौशाम्बी थाना पुलिस ने प्रभा नर्सिंग होम के संचालक/प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप हैकि ऑपरेशन में लापरवाही होने की वजह से महिला की मौत हुई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के झड़िया का पूरा निवासी रामसेवक पुत्र नन्हूलाल की पत्नी सरिता देवी (28) की मौत हो गई थी। रामसेवक का आरोप था कि उसकी पत्नी के पेट में दर्द रहता था। वह अपनी पत्नी सरिता को दिखाने के लिए प्रभा नर्सिंग होम बारा लेकर गया था। प्रभा नर्सिंग के प्रबंधक संकल्प गुप्ता ने जांच कराने के बाद बताया था कि उसकी पत्नी की बच्चेदानी में इंफेक्शन है।
उसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। छह मार्च वर्ष 2026 को उसने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन किया गया, लेकिन लापरवाही बरती गई। कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं था। ऑपरेशन गलत जगह किया गया, साथ ही टांके भी नहीं लगाए गए। हालत खराब होने पर वह अपनी पत्नी को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां 27 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत उसने अस्पताल के प्रबंधक संकल्प गुप्ता से की, लेकिन धमकी देकर उसने भगा दिया। मामले की शिकायत अधिकारियों से भी की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित रामसेवक ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play