Garhwa News: सगमा के मवि विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन बाधित, प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग – Hindustan

Garhwa News: सगमा,प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सगमा में शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हैं। उसे लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति ने दो सरकारी शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग की है। समिति का कहना है कि राजकीय मध्य विद्यालय प्रखंड का मुख्य विद्यालय है। जहां वर्तमान में 538 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्यापक देवशंकर प्रसाद का प्रतिनियोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर 10 जून 2026 को राजकीयकृत उच्च विद्यालय, चितविश्राम (नगर ऊंटारी) में कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने वहां योगदान भी दे दिया है। वहीं, विद्यालय के सबसे वरीय शिक्षक श्याम कुमार पाल का प्रतिनियोजन 11 जून 2026 को राजकीय मध्य विद्यालय, जंगीपुर (नगर ऊंटारी) में कर दिया गया, जहां उन्होंने भी योगदान दे दिया है।

वर्तमान में विद्यालय में केवल एक सरकारी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार साहु कार्यरत हैं। उन्हें भी जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेश के तहत पूरे सगमा प्रखंड में शिक्षकों के विपत्र वाहक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में विद्यालय का नियमित संचालन, नए छात्रों का नामांकन, रिपोर्टिंग तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति ने बताया कि दो अन्य शिक्षकों की पदस्थापना अन्य विद्यालयों में हो जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। समिति का कहना है कि 11 जून से अब तक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार किसी को नहीं सौंपा गया है। उससे कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक से मांग की है कि छात्रों के हित और विद्यालय के सुचारु संचालन को देखते हुए दोनों शिक्षकों का प्रतिनियोजन तत्काल रद्द किया जाए, ताकि विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था फिर से सामान्य हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News