रेडमी अपने फैंस के लिए नया तोहफा लेकर आ रही है। कंपनी ने टीज़ कर दिया है कि वह बहुत जल्द भारत में एक नया मोबाइल लॉन्च करेगी जो पावरफुल परफॉर्मेंस देगा। ब्रांड की ओर से हालांकि इस अपकमिंग फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इंडिया में Redmi K90 series को पेश कर सकती है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन आशा की जा रही है कि यह लॉन्च होने वाला फोन Redmi K90 या फिर Redmi K90 Pro Max हो सकता है।
रेडमी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपकमिंग मोबाइल को टीज़ किया है। कंपनी ने इस फोन को स्पीड से जोड़ते हुए इशारा किया है कि मोबाइल में फास्ट प्रोसेसिंग और स्मूथ ऑपरेशन मिलेगा। टीज़र में अभी ‘कमिंग सून’ लिखा गया है और उम्मीद है कि मई महीने के अंत या जून के शुरुआती दिनों में इस रेडमी 5जी फोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। जैसे ही फोन का नाम, लॉन्च डेट या अन्य कोई भी डिटेल सामने आएगी, इस खबर को अपडेट करते हुए पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।
Blink and you'll miss it. We are redefining where the limit starts.
Speed is no longer a feature, it’s the soul of what’s next. Stay Tuned! pic.twitter.com/IFt9mM8hWG
— Redmi India (@RedmiIndia) May 6, 2026
Redmi K90 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह मोबाइल चाइना में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हो चुका है। हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो इसके लिए डिवाइस में 6700mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है। इस फोन में इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप D2 लगाई गई है जिसके साथ Adreno 840 GPU भी मिलता है। चीन में इसे 16GB LPDDR5X RAM पर पेश किया गया था।
पावर बैकअप के लिए यह रेडमी स्मार्टफोन 7560mAh battery सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह रेडमी फोन 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
Redmi K90 Pro Max 5G फोन 2608 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 2K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह 12-bit AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट के साथ 3500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यूजर्स को इस फोन में 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। यह मोबाइल IP68 रेटेड है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के90 प्रो मैक्स में ट्रिपल रियर कैमरा लगा है जिसमें एफ/1.67 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Light Fusion 950 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 5x periscope telephoto लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Redmi K90 5G का जिक्र करें तो यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7100mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है।
रेडमी के90 स्मार्टफोन 6.59-इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500nits ब्राइटनेस मिलती है। इसपर 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है। यह मोबाइल Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। यह रेडमी का फोन IP68 रेटिंग और Infrared सेंसर सहित Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे विकल्प सपोर्ट करता है।