—विज्ञापन—
आज के दौर में ओटीटी कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आप भी ओटीटी पर कुछ बढ़िया मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम 5 शानदार मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों में आपको शानदार कहानी देखने को मिलने वाली है, जो धुरंधर जैसी मूवी को टक्कर दे सकती है. चलिए जानते हैं इन 5 मूवी के बारे में.
लिस्ट में पहला नाम ‘गांधी टॉक्स’ फिल्म का आता है. इस मूवी में आपको शानदार कहानी देखने को मिलती है, जो आपको पूरे टाइम बांधे रखती है. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज की गई थी. आप इस मूवी को जी5 पर हिंदी, तेलुगू, मलयालम और मराठी भाषा में देख सकते हैं.
दूसरे नंबर पर साल 2022 में रिलीज हुई तेलुगू मिस्ट्री-एडवेंचर फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ का नाम मौजूद है. यह फिल्म 2 घंटे 30 मिनट की है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
तीसरे स्थान पर ‘वेनम’ मूवी का नाम शुमार है, जो साल 2018 में रिलीज की गई थी. यह एक एक्शन-साइंस फिक्शन फिल्म है. इस मूवी का रन टाइम 1 घंटे 52 मिनट की है. यह मूवी जी5 पर स्ट्रीम की जा रही है.
चौथे नंबर पर ‘किंग्स्टन’ फिल्म का नाम काबिज है. इस मूवी का साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. यह एक हॉरर फैन्टसी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. आपने यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर वॉच कर सकते हैं.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘बैड बॉयज राइड और डाई’ मूवी का आता है. इस मूवी को आप महज 1 घंटे 55 मिनट में पूरा कर सकते हैं. यह एक हॉलीवुड फिल्म है, जो लोगों को खूब पसंद आई थी. इस मूवी को जी5 और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in