Breaking News Today 7 May LIVE:टीएमसी ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या की निंदा की – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 7 May LIVE Updates: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात की ओर से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की निंदा की. टीएमसी ने घटना की अदालत की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग की.
टीएमसी ने कहा, हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं. पिछले तीन दिन में भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने चुनाव बाद की हिंसा की कथित घटनाओं में तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं. ये घटनाएं ऐसे समय हुई हैं जब राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हैं.

पार्टी ने कहा, हम इस मामले में अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच सहित कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके. टीएमसी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं का कोई स्थान नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए.
यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया. बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने रथ की कार का पीछा किया, उसे रोका और उन पर गोली चला दी. हमला करने के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए. रथ ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठे थे. रथ के ड्राइवर को भी गोली लगी और उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया, पीड़ित को मृत अवस्था में लाया गया था. सीने पर कई गोलियां लगी थीं, एक गोली उनके पेट में भी लगी थी. रथ ने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को हराया.
एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में, भाजपा नेता और नवनिर्वाचित विधायक कौस्तव बागची ने कहा, यह एक सुनियोजित हमला था. हमलावरों ने रथ की कार का काफी देर तक पीछा किया और फिर उन पर गोलियों की बौछार कर दीं. जब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे. तब तक हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. भाजपा के नव निर्वाचित विधायक तरुणज्योति तिवारी ने कहा, हम शांति का संदेश देते रहे हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने बहुत बड़ी गलती की है.
देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए दिनभर हमारे साथ जुड़े रहें

Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
बंगाल में गोलीकांड; शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या, सियासी माहौल गरमाया
इस राज्य के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एक झटके में बढ़ गई सैलरी और पेंशन, नोट कर लें एरियर की डेट
दिनदहाड़े हाईवे पर सनसनी: गाजियाबाद में बंदूक की नोक पर ATM वैन लूटी, 20 लाख लेकर फरार बदमाश
शिवभक्तों को लगा बड़ा झटका! महंगी हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, अब हर यात्री को खर्च करने होंगे इतने रुपये
‘हटाना है तो हटाओ…’, ममता का सीधा चैलेंज- हार के बाद भी कुर्सी छोड़ने से इनकार, बंगाल में सियासी भूचाल
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News