—विज्ञापन—
आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए मैदान पर पसीने बहा रही हैं. मुकाबला पंजाब के घर यानी मुल्लांपुर में खेला जाएगा. आइए जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?
हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो अब तक पंजाब और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने सामने हुई हैं. पंजाब ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने भी 3 मैच अपने नाम किए हैं.
आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मैच में खूब रन बने थे. पंजाब ने इस मैच में 243 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जीटी ने 232 रन बनाए थे. इस मैच में कुल 475 रन बने थे.
मुल्लांपुर मैदान की पिच की बात करें तो यहां खूब रन बनते हैं. बल्लेबाज दिल खोलकर रन बनाते हैं. मौसम गर्म रहेगा और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन.
गुजरात टाइटंस संभावित XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in