Bihar Breaking News: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पहले ही पटना पहुंच चुके हैं. वहीं पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत एनडीए के तमाम बड़े आज पटना आएंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के रोडशो के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार में आज (गुरुवार, 7 मई) सम्राट चौधरी सरकार में मंत्रिपरिषद विस्तार होना है. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां पीएम मोदी समेत एनडीए के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल सैयद अता हसनैन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पहले ही पटना पहुंच चुके हैं. वहीं पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत एनडीए के तमाम बड़े आज पटना आएंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के रोडशो के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. पीएम मोदी के रोडशो और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. आज राजधानी के कई मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है.
Bihar News Today Live Updates: शपथ समारोह को लेकर तैयारियां पूरी
सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 21 दिन बाद हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. पटना के डीएम-एसएसपी ने बुधवार को गांधी मैदान में की गई तैयारियों का जायजा कई चरणों में लिया. प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
जेडीयू के संभावित मंत्रियों के नाम
1.श्रवण कुमार
2.अशोक चौधरी
3.लेसी सिंह
4.मदन सहनी
5.जमा खां
6.सुनील कुमार
7.शीला मंडल
8-रत्नेश सदा
9-बुलो मंडल
10-भगवान सिंह कुशवाहा
11- निशांत कुमार
Bihar News Today Live Updates: सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे के आसपास पटना एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी वहां से सड़क के रास्ते कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे. इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद उनका रोडशो शुरू होगा. शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होने की उम्मीद है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.