—विज्ञापन—
आप ओटीटी पर कुछ नया और बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो यह स्टोरी आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो ओटीटी पर बहुत जल्द दस्तक देने वाली है. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया था. मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. चलिए जानते हैं उस मूवी के बारे में.
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसे करीब 10 करोड़ रुपये बजट के साथ तैयार किया गया था. लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 233.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म ने सिर्फ इंडिया में 128 करोड़ रुपये छापे थे.
यह मलयालम सिनेमा की फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई है. इस फिल्म का टाइटल ‘वाझा 2’ है, जिसने 7 दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वाझा 2 ने मोहनलाल की ‘थुदारुम’ और कल्याणी प्रियदर्शन की ‘लोका: चैप्टर 1 को भी पीछे छोड़ दिया था.
‘वाझा 2’ फिल्म के कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में हाशिर, एलन और विनायक जैसे कलाकार नजर आए हैं. इस मूवी में ज्यादा कलाकार इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो से पहचान बनाने वाले हैं. हालांकि, फिल्म में इन कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.
आपको बता दें कि ‘वाझा 2’ फिल्म 8 मई को ओटीटी पर प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को आईएमडीबी ने 8.3 की शानदार की रेटिंग दी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in