Feedback
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार थलपति विजय अब राजनीति के भी धुरंधर बन गए हैं. चुनाव जीतकर वो तमिलनाडु के सीएम बनने की तैयारियों में जुट गए हैं. विजय की जीत पर पेरेंट्स खुश हैं. विजय के लिए ये चुनावी जीत किसी बड़े तोहफे जैसी है.
Photo: Instagram @actorvijay
लेकिन क्या आप जानते हैं विजय की सिनेमाई दुनिया में चमक भले ही प्रचंड रही हो, लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने काफी दुख देखे हैं. इसकी शुरुआत बचपन से हो गई थी, जब एक्टर ने अपनी नन्ही बहन विद्या को खोया था.
Photo: Social Media
भले ही बहन को दुनिया छोड़े सालों बीत गए हैं. लेकिन विजय बहन की यादों को आज भी सीने में संजोए हुए हैं. एक्टर की एक छोटी बहन थी, जो बीमारी के कारण बचपन में चल बसी थी.
Photo: Social Media
एक्टर को बहन से बेइंतहा प्यार था. बहन के साथ उनका जुड़ाव इतना था कि बेटी का नाम भी उससे मिलता जुलता रखा. उनकी गाड़ियों के नंबर प्लेट का भी इससे खास कनेक्शन है.
Photo: Social Media
विजय ने अपनी बेटी का नाम विद्या से मैचिंग कर दिव्या रखा. उनकी गाड़ियों के नंबर में 0277 लिखा होता है. कहते हैं ये उनकी बहन के जन्म की तारीख है. जो कि 14 फरवरी 1977 को पैदा हुई थी. हालांकि अब ये नंबर बदल गया है. जिसे विजय के 2026 में सीएम बनने से लिंक किया जा रहा है.
Photo: Social Media
1977 में जन्मी उनकी बहन का नाम विद्या रखा गया था. लेकिन कौन जानता था वो दुनिया में कम वक्त के लिए आई है. बहन की मौत का दुख एक्टर को आज भी है.
Photo: Social Media
जानकारी के मुताबिक, भाई-बहनों में काफी प्यार था. लेकिन 1984 में बीमारी के कारण विद्या का निधन हो गया, बहन की मौत के गम से विजय की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा था.
Photo: Instagram @actorvijay
कहते हैं जब विद्या ने अंतिम सांस ली तब पिता एसए चंद्रशेखर शूटिंग में बिजी थे. दावा है नन्ही ही विद्या ने अपने भाई की गोद में अंतिम सांसें ली थीं. वो पल विजय को आज तक झकझोरता है.
Photo: Social Media
बहन की मौत के बाद विजय दुखी रहने लगे थे. परिजनों के अनुसार, बहन के जाने के बाद वो शांत और रिजर्व हो गए थे. विद्या की मौत ने उनकी जिंदगी को बड़ा झटका दिया था.
Photo: Social Media
बहन की मौत का विजय ने कई बार जिक्र किया है. उनके मुताबिक, ये पल मुश्किल था. बहन के जाने के खालीपन को उन्होंने फैंस के प्यार से भरा.
Photo: Instagram @actorvijay
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू