कृपया धैर्य रखें।
मोटोरोला अगले हफ्ते 13 मई को भारत में अपना नया फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold लॉन्च करेगा, जो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इस फोन में 8.1-इंच का इनर डि …और पढ़ें
Motorola का फोल्डेबल 5G फोन इस दिन आएगा, 8.1-इंच की स्क्रीन और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला अगले हफ्ते भारत में अपना नया फोल्ड फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में Motorola Razr Fold को टीज करना शुरू किया था। अब कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ये पक्का हो गया है कि Motorola Razr Fold लॉन्च के बाद ई कॉमर्स फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
बता दें कि इस हैंडसेट को कंपनी पहले ही कई इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर चुकी है जिससे इसके फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। डिवाइस में 8.1-इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। चलिए पहले जानते हैं कि ये फोन कब लॉन्च होगा।
Motorola India ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए कन्फर्म किया है कि 13 मई को Motorola Razr Fold लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद ये डिवाइस Flipkart और Motorola India की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस के लिए अभी से एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जहां से फोल्डेबल फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।
कंपनी ने माइक्रोसाइट पर लॉन्च डेट के साथ-साथ ये भी बताया कि Motorola Razr फोल्ड Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर में लॉन्च होगा। इस फोन को आप 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट में खरीद सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला के इस फोल्ड फोन में 6.6-इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही इस स्क्रीन पर आपको 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
डिवाइस में 8.1-इंच का इनर LTPO pOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजाल्यूशन 2K और रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जहां 50-मेगापिक्सल का 1/1.28-इंच Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मिल सकता है।
डिवाइस की कवर स्क्रीन पर 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। जबकि अंदर की डिस्प्ले पर 20-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Motorola के हाई-एंड फीचर्स वाले नए ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे तक चलेंगे और Hi-Res Audio सपोर्ट भी