—विज्ञापन—
आप भी इन दिनों कुछ बढ़िया हॉरर कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको बॉलीवुड की 10 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं. इन फिल्मों को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. दरअसल, इन 10 फिल्मों में आपको भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन फिल्मों की लिस्ट में रात, वीराना से लेकर पुराना मंदिर तक का नाम मौजूद है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
लिस्ट में पहला नाम फिल्म ‘वीराना’ का आता है. इस फिल्म को साल 1988 में रामसे ब्रदर्स ने बनाया था. यह फिल्म आपको पूरे टाइम सीट से उठने नहीं देती है. फिल्म में जैस्मिन धुन्ना ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिस पर मृत चुड़ैल की आत्मा कब्जा कर लेती है.
दूसरे नंबर पर ‘वास्तु शास्त्र’ का नाम शामिल है. यह फिल्म साल 2004 में रिलीज की गई थी, जिसे सौरभ उषा नारंग ने डायरेक्ट किया था. इस मूवी में आपको सस्पेंस और थ्रिलर का शानदार तड़का देखने को मिलता है. इस मूवी को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाते हैं.
तीसरे स्थान पर ‘तुम्बाड’ का नाम मौजूद है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में आपको सस्पेंस के साथ खतरनाक एक्शन भी देखने को मिलता है. यह फिल्म देखने के बाद आप हफ्तों तक इसकी कहानी भूल नहीं पाएंगे.
चौथे नंबर पर साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘राज’ का नाम शुमार है. इस मूवी में बिपाशा बसु और डीनो मोरिया ने अहम किरदार निभाया था. यह एक हॉरर फिल्म है, जिसे देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह मूवी साल 2000 में आई फिल्म व्हाट लाइज बिनीथ की रीमेक है.
पांचवें स्थान पर राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रात’ का नाम आता है. इस मूवी का साल 1992 में रिलीज किया गया था. आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो यह आपके लिए बेस्ट होने वाली है.
छठे नंबर पर साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुराना मंदिर’ का नाम काबिज है. इस मूवी में आपको खतरनाक शैतानी शक्तियां देखने को मिलती है. इस मूवी का क्लाइमैक्स इतना खतरनाक है कि आपको हफ्तों तक याद रहता है.
सातवें स्थान पर ‘पुरानी हवेली’ का नाम शुमार है. यह फिल्म साल 1989 में रिलीज की गई थी. इस मूवी में शैतानी शक्तियों का खतरनाक खेल देखने को मिलने वाला है.
आठवें स्थान पर अनविता दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘बुलबुल’ का नाम मौजूद है. इस मूवी को साल 2020 में रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.
नौवें नंबर पर फिल्म ‘भूत’ का नाम आता है, जिस राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था. यह फिल्म साल 2003 में रिलीज की गई थी, जिसे लोगों का भरपुर सपोर्ट मिला था. हॉरर फिल्में पसंद है, तो आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में रख सकते है.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘1920’ का आता है, जिसे साल 2008 में रिलीज किया गया था. इस मूवी की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in