सीपीआई(एम) ने तमिलनाडु के राज्यपाल से की ये मांग – BBC

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, "भारत को हमारा संदेश साफ है, आप जो चाहें करें, चाहे वह पारंपरिक हो या अपरंपरागत, हम यहां खड़े हैं और पूरी ताक़त से जवाब देंगे."
अरशद मिसाल, रौनक भैड़ा
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान सेना के मीडिया और जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) के डीजी अहमद शरीफ़ चौधरी ने कहा है कि पिछले साल हुई 'लड़ाई में भारत ने जो देखा वह हमारी कुल ताकत का 10 से 15 फ़ीसदी था.'
बीबीसी उर्दू के मुताबिक, डीजी आईएसपीआर अहमद शरीफ़ चौधरी ने कहा है, "हम तब भी तैयार थे और अब भी तैयार हैं. अगर किसी को कोई संदेह है, तो जान लें कि हमने अपनी शक्ति का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. इस बार 14 अगस्त को एक भव्य परेड होगी, जिसमें हम जनता को अपनी शक्ति का एक छोटा सा नमूना दिखाएंगे."
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, "भारत को हमारा संदेश साफ है, आप जो चाहें करें, चाहे वह पारंपरिक हो या अपरंपरागत, हम यहां खड़े हैं और पूरी ताक़त से जवाब देंगे."
उनके अनुसार, "यह युद्ध ज़मीन पर, हवा में, समुद्र में, साइबरस्पेस में और दिमागों में है. हम पहले भी तैयार थे और अब भी तैयार हैं. पाकिस्तान पर कोई भी आंच नहीं आ सकता. हम हर कीमत पर पाकिस्तान की रक्षा करेंगे."
'ऑपरेशन सिंदूर' पर क्या बोला भारत?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बात की.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "आज हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली सालगिरह मना रहे हैं. पूरी दुनिया ने पहलगाम आतंकी हमले को उसके असली रूप में देखा. सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. दुनिया जानती है कि पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति के एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता रहा है.”
उन्होंने कहा, "भारत में हमें आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है. हम आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई को मज़बूत करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे."
इमेज स्रोत, ANI
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सिंधु जल समझौते पर भी बात की.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "आज हम ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह मना रहे हैं. पूरी दुनिया ने पहलगाम आतंकी हमले को उसके असली रूप में देखा. सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. दुनिया जानती है कि पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति के एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता रहा है.”
उन्होंने कहा, "भारत में हमें आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है. हम आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई को मज़बूत करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे."
रणधीर जायसवाल ने सिंधु जल समझौते पर कहा, "सिंधु जल संधि पर हमारा रुख़ हमेशा एक जैसा रहा है. पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के जवाब में सिंधु जल संधि को फिलहाल रोक दिया गया है. पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद के समर्थन को पूरी तरह और हमेशा के लिए छोड़ देना चाहिए."
इमेज स्रोत, PTI
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एसपी प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को कोलकाता पहुंचे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की.
मुलाक़ात के बाद उन्होंने कहा, “मुझे याद है, जब निष्पक्ष चुनाव हुआ था, तो दीदी यहां की मुख्यमंत्री बनी थीं. और आज हम सबको मिलकर चुनाव में जो बेईमानी हुई है, उसके ख़िलाफ़ खड़ा होना पड़ेगा.”
उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने जब ईमानदारी से चुनाव कराया, तो वो (ममता बनर्जी) जीतीं. और इस बार चुनाव में कई स्तर पर जो माफियागिरी हुई है, कभी कोई सोच नहीं सकता था. इस तरह की बेईमानी, भारतीय जनता पार्टी, चुनाव आयोग, उनके संघी साथी और खुफिया लोग मिलकर चुनाव का यह हाल करेंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “अभी तक हम यह सुनते थे कि आज जो बंगाल करता है, वो देश कल करता है. लेकिन बीजेपी ने जो बेईमानी उत्तर प्रदेश में की, वह एक ट्रायल था और उससे सीखकर उन्होंने पूरा चुनाव लूट लिया.”
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए, जिसमें ममता बनर्जी की टीएमसी 80 सीटों पर सिमटकर रह गई.
संबंधित कहानी: ममता के इस्तीफ़े के बिना क्या बीजेपी की सरकार बन पाएगी, टीएमसी की आख़िर रणनीति क्या है?
इमेज स्रोत, ANI
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली.
शपथ लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "ये सब जनता का प्रेम और विश्वास है, उन्होंने मुझे राजनीति में लाया है. मेरे कार्यकर्ताओं ने मुझे राजनीति में लाया है."
उन्होंने कहा, "जनता और कार्यकर्ताओं ने मुझ पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, और जो यह दायित्व दिया है, उसे मैं सच्चाई और ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा."
गुरुवार को सम्राट कैबिनेट के विस्तार में बीजेपी से 15 मंत्री, जेडीयू से 13 मंत्री, एलजेपी (आर) से दो, हम (सेकुलर) से एक और आरएलएम से एक मंत्री ने शपथ ली है.
संबंधित कहानी- नीतीश के बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाने के पीछे जेडीयू की रणनीति क्या है?
इमेज स्रोत, PTI
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ के पार्थिव शरीर को गुरुवार को अस्पताल से उनके आवास पर लाया गया.
बुधवार की रात को चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके निजी सहायक होने की वजह से चंद्रनाथ की हत्या की गई है.
उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “जिस तरह से यह घटना हुई है, उसकी निंदा के लिए शब्द नहीं हैं. चंद्रनाथ रथ की हत्या के पीछे एक ही वजह है. वह भाजपा के शुभेंदु अधिकारी का निजी सहायक थे और हाल में हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी को हराया है. उनकी हत्या के पीछे यही वजह हो सकती है.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके परिवार का साथ दूंगा. और परिवार की जो मांग है कि अभियुक्त को हिरासत में लेकर उस पर मुकदमा चलाकर उसे सजा दिलाई जाए. इसके लिए भी मेरी जो ज़िम्मेदारी है, मैं निभाने का काम करूंगा.”
शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में पता चला कि उन्हें चार गोलियां लगी थीं.
इमेज स्रोत, ANI
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली.
इससे पहले, 15 अप्रैल को राज्य में नई सरकार के गठन के समय उनके उपमुख्यमंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित मंत्रिमंडल विस्तार में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली.
निशांत के समर्थकों का दावा था कि वे कोई पद लेने से पहले राज्य के बारे में समझ विकसित करना चाहते थे. इसे लेकर निशांत कुमार ने तीन मई से पश्चिम चंपारण से सद्भाव यात्रा भी शुरू की थी.
गांधी मैदान में निशांत कुमार के नाम की घोषणा होने के बाद जेडीयू समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए.
सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे निशांत कुमार, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्र शामिल हैं.
इस मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी से 15 मंत्री, जेडीयू से 13 मंत्री, लोजपा (आर) से दो, हम से एक और रालोमो से एक मंत्री ने शपथ ली है.
नवंबर 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों, मंगल पांडे और नारायण प्रसाद, को इस बार शामिल नहीं किया गया है. ये दोनों ही बीजेपी कोटे से मंत्री थे.
इमेज स्रोत, ANI
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या से पहले जिस कार ने उनका रास्ता रोका था, उसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है.
पुलिस की ओर से जब्त उस कार का चेसिस नंबर भी घिसकर मिटा दिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस नंबर वाली गाड़ी सिलीगुड़ी में है. सिलीगुड़ी के पास माटीगाड़ा पुलिस ने सुबह कार के मालिक विलियम जोसेफ को बुलाकर उनसे पूछताछ की.
उन्होंने बताया कि वह कार सिलीगुड़ी में है और उन्होंने कुछ समय पहले उसे बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था.
इस बीच, इस हत्या की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है. इसमें पुलिस और सीआईडी के अधिकारी भी शामिल हैं. एसआईटी और फॉरेंसिक विभाग के अधिकारी सुबह ही मौके पर पहुंचे और वहां जांच शुरू कर दी है.
अभियुक्तों का पता लगाने के लिए इलाक़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा जा रहा है. इसके साथ ही हत्या के समय, उसके ठीक पहले और बाद में इलाक़े में आने-जाने वाले फोन कॉल्स की डिटेल भी निकाली जा रही है.
इस हत्या पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने बारासात अस्पताल में पत्रकारों से कहा, "यह हत्या सुनियोजित तरीके से और राजनीतिक बदले की भावना से की गई है."
उनका कहना था कि राज्यपाल इस मामले को देख रहे हैं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.
तृणमूल कांग्रेस के दफ्तरों में तोड़फोड़ के सवाल पर भाजपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल का एक गुट ही भाजपा के झंडे लेकर तृणमूल के दफ्तरों में तोड़-फोड़ कर रहा है.
उनके मुताबिक, इस मामले में अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता शामिल हुआ, तो उसे आज शाम तक पार्टी से निकाल दिया जाएगा.
संबंधित कहानी: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या: बीजेपी नेता ने कहा 'सुनियोजित साज़िश', टीएमसी क्या बोली?
इमेज स्रोत, Reuters
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई.
विजय को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दे दिया है, सीपीआई (एम) ने अभी तक इस पर कोई फ़ैसला नहीं किया है.
एएनआई ने सीपीआई (एम) नेता पी. शनमुगम से टीवीके को समर्थन देने पर सवाल किया, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "टीवीके चीफ़ ने हमारी पार्टी को पत्र लिखा है. हमारी प्रदेश समिति की बैठक कल सुबह होगी, उसमें हम अपना फ़ैसला लेंगे."
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फ़ैसला किया है, यह उनका निजी मामला है. मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा."
टीवीके प्रमुख विजय ने गुरुवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाक़ात की. राज्यपाल से 24 घंटे में यह विजय की दूसरी मुलाक़ात थी.
इससे पहले बुधवार को विजय ने राज्यपाल को कांग्रेस पार्टी का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा किया.
संबंधित कहानी: तमिलनाडु: विजय को सरकार बनाने के लिए क्यों नहीं बुला रहे हैं राज्यपाल, क्या कहता है संविधान?
अब तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक इस लाइव ब्लॉग के ज़रिये ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
चंद्रनाथ रथ की मां ने कहा, 'दोषियों को फांसी नहीं उम्र क़ैद मिले': वो कैसे बने थे शुभेंदु अधिकारी के क़रीबी
तमिलनाडु: विजय को सरकार बनाने के लिए क्यों नहीं बुला रहे हैं राज्यपाल, क्या कहता है संविधान?
'स्ट्रीट फ़ाइटर' से सीएम के पद तक: ममता बनर्जी क्या अब पुराने तेवर बरक़रार रख पाएंगी?
शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या: बीजेपी नेता ने कहा 'सुनियोजित साज़िश', टीएमसी क्या बोली?
इमेज स्रोत, Ashish Vaishnav/SOPA Images/LightRocket via Getty Images
अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने कहा है कि तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के चीफ़ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना तमिलनाडु की जनता के फ़ैसले का अपमान होगा.
कमल हासन का कहना है कि जो लोग अभी संवैधानिक पदों पर हैं, उन्हें भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं. उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना तमिलनाडु की जनता के फ़ैसले का अपमान होगा. 233 चुने हुए सदस्य अब तक शपथ नहीं ले पाए हैं. यह राज्य का अपमान है, इससे लोकतंत्र को नुकसान है."
कमल हासन एसआर बोम्मई मामले का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसमें सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ कहा है, "बहुमत विधानसभा में साबित होना चाहिए, राजभवन में नहीं."
कमल हासन ने लिखा, "मैं किसी पार्टी की राजनीति की बात नहीं कर रहा हूं. ये एक भारतीय नागरिक की आवाज़ है. तमिलनाडु की जनता ने जो फ़ैसला दिया है, उसका सम्मान होना चाहिए."
गौरतलब है कि 234 विधानसभा सीटों वाले राज्य तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की ज़रूरत है. कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों के साथ टीवीके को समर्थन देने का फ़ैसला किया है.
संबंधित कहानी: तमिलनाडु: विजय को सरकार बनाने के लिए क्यों नहीं बुला रहे हैं राज्यपाल, क्या कहता है संविधान?
इमेज स्रोत, ani
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं.
सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 22 दिन बाद 32 नए मंत्री बनाए गए हैं. इनमें बीजेपी के 15, जेडीयू के 13, एलजेपी (आर) के 2, एचएएम और आरएलएम के कोटे से एक-एक मंत्री हैं.
शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहे.
बीजेपी से ये बने मंत्री
राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह
जेडीयू से ये बने मंत्री
निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल, दामोदर राउत, बुलो मंडल ,रत्नेश सदा और श्वेता गुप्ता
एलजेपी (आर) से ये बने मंत्री
संजय पासवान और संजय सिंह
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) से ये बने मंत्री
संतोष मांझी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से ये बने मंत्री
दीपक प्रकाश
इमेज स्रोत, RAMIL SITDIKOV/POOL/AFP via Getty Images
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष को एक साल हो गया है. इस पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने कहा है कि यह सिर्फ़ अतीत को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि भविष्य बनाने का दिन है.
दरअसल, पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था.
भारत ने अपने सैन्य अभियान को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया था.इसके तहत भारत ने दावा किया था कि उसने पाकिस्तान में मौजूद 'कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया था.'
जबकि पाकिस्तान ने अपने जवाबी सैन्य अभियान को 'मारका-ए-हक़' नाम दिया.
एक साल बीतने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने कहा, "आज 'मारका-ए-हक़' को एक साल हो गया है. यह सिर्फ कैलेंडर की तारीख़ नहीं है, बल्कि हिम्मत, एकता और मज़बूत इरादों की कहानी है. एक ऐसी कहानी जिसमें हर सिपाही डटा रहा और हर नागरिक उनके पीछे खड़ा रहा."
"पिछले साल जब हम पर हमला किया गया, तो प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की अगुवाई में पाकिस्तान ने संयमित और साफ़ नीयत से जवाब दिया. हमारा जवाब सोच-समझकर, ज़िम्मेदारी से और सही निशाने पर था. यह भावनाओं से नहीं, बल्कि सिद्धांतों से तय हुआ था."
गौरतलब है कि इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को 'आतंकवाद के ख़िलाफ़ सख्त प्रतिक्रिया' बताया.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "आज, एक साल बाद भी,आतंकवाद को हराने और उसके तंत्र को खत्म करने के हमारे संकल्प में कोई कमी नहीं है."
इमेज स्रोत, Samir Jana/Hindustan Times via Getty Images
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस पर टीएमसी सांसद सयानी घोष ने प्रतिक्रिया दी है.
सयानी घोष ने एक्स पर लिखा, "चंद्रनाथ रथ के बारे में बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है. दलगत राजनीति और वैचारिक मतभेदों से ऊपर, सत्ता में कौन है इससे अलग- हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि क़ानून और व्यवस्था बनाए रखें और इस राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें."
उन्होंने लिखा, "किसी की जान इस तरह नहीं जानी चाहिए. पुलिस प्रशासन से अपील है कि पिछले कुछ दिनों में हुई हर हिंसा में शामिल दोषियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए और कड़े क़दम उठाए जाएं."
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने चंद्रनाथ रथ की हत्या की निंदा करते हुए पूरे घटनाक्रम पर सख़्त कार्रवाई की मांग की.
दूसरी ओर बीजेपी ने इस घटना को 'सुनियोजित' क़रार दिया. शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर कहा, "ये एक सुनियोजित हत्या थी. डीजीपी ने भी यही बताया है. 2-3 दिन पहले रेकी की गई थी."
संबंधित कहानी: पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा
इमेज स्रोत, Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images
राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को 900 करोड़ रुपये के कथित जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाला मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ़्तार किया है.
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने गुरुवार सुबह जयपुर रेलवे स्टेशन के पास सैन कॉलोनी में महेश जोशी को उनके घर से गिरफ़्तार किया.
महेश जोशी को इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल 2025 में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार किया था.
वह क़रीब सात महीने तक जेल में रहे, जिसके बाद दिसंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें ज़मानत मिली थी.
इमेज स्रोत, Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images
'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरा होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर बदली है.
उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी तस्वीर को नई प्रोफ़ाइल पिक्चर बनाया है. साथ ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है.
पीएम मोदी ने लिखा, "एक साल पहले हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्भुत साहस, सटीकता और दृढ़ता दिखाई. उन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया. पूरा देश हमारी सेना के शौर्य को सलाम करता है."
"ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की सख्त प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अटल संकल्प को दिखाया. इसने हमारी सेना की पेशेवर क्षमता, तैयारी और तालमेल की ताकत को भी उजागर किया. साथ ही, इसने हमारी सेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से मिली ताकत को सामने रखा."
पीएम मोदी ने लिखा, "आज, एक साल बाद भी,आतंकवाद को हराने और उसके तंत्र को खत्म करने के हमारे संकल्प में कोई कमी नहीं है."
पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था.
इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमले किए थे और दावा किया था कि वहां स्थित 'आतंकवादियों' के ठिकानों को निशाना बनाया गया.
जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष हुआ. भारत ने अपने सैन्य अभियान को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया था.
इमेज स्रोत, Ibrahim AMRO / AFP via Getty Images
इसराइल ने हिज़्बुल्लाह के साथ सीज़फ़ायर पर सहमति जताने के बावजूद बुधवार की शाम बेरूत पर हमला किया है.
यह हमला बेरूत शहर के दक्षिणी हिस्से दहीये में हुआ, जहां हिज़्बुल्लाह का ठिकाना है. ऑनलाइन डाली गई तस्वीरों में आग की लपटें और एक क्षतिग्रस्त इमारत नज़र आ रही है.
इज़राइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने बयान में कहा कि उन्होंने ख़ुद इस हमले को मंज़ूरी दी थी. यह हमला हिज़्बुल्लाह की ख़ास रदवान फ़ोर्स के एक कमांडर को निशाना बनाने के लिए किया गया.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, इस यूनिट के सदस्य बैठक कर रहे थे, तभी हमला हुआ. हिज़्बुल्लाह की तरफ़ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
इसराइल के ज़्यादातर हवाई हमले दक्षिणी लेबनान में हुए हैं. सेना का कहना है कि वह हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों और उसके सदस्यों को निशाना बना रही है.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले हफ़्ते इन हमलों में पूरे देश में 120 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बता दें कि मंत्रालय हिज़्बुल्लाह के सदस्यों को भी लोगों की गिनती में जोड़ता है.
इमेज स्रोत, Yuri Gripas/Abaca/Bloomberg via Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार शाम को कहा कि ईरान के साथ युद्ध जल्दी ख़त्म होगा.
उन्होंने कहा कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं.
ट्रंप ने जॉर्जिया के गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बर्ट जोन्स के समर्थन में एक कार्यक्रम में कहा, "जब आप देखेंगे कि क्या हो रहा है, तो समझेंगे कि हम एक बहुत अहम वजह से यह कर रहे हैं, हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं बनाने दे सकते. ज़्यादातर लोग जानते हैं कि हम सही कर रहे हैं और यह बहुत जल्दी ख़त्म होगा."
सीएनएन के मुताबिक़, ईरान गुरुवार को मध्यस्थों को अमेरिकी प्रस्ताव पर अपना जवाब देगा.
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि हम इस अमेरिकी प्रस्ताव पर अपनी राय पाकिस्तानी मध्यस्थों के साथ साझा करेंगे.
सीएनएन ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि अमेरिका और ईरान दोनों युद्ध ख़त्म करने के लिए समझौते की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि ईरान ने कहा है कि वह अभी अमेरिका के दिए गए प्रस्ताव पर विचार कर रहा है.
इमेज स्रोत, ANI
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बुधवार शाम को यमुना नदी में एक नाव डूब गई. इसमें सवार तीन लोगों को तो तुरंत रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं.
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फ्लड पैक यूनिट जैसी टीमें बुला ली गई हैं, जो तलाशी अभियान में शामिल हैं.
ज़िलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि, "घाटमपुर से 9 लोगों को लेकर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई. खबर मिलते ही गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे. 3 लोगों को तुरंत बचा लिया गया, लेकिन 6 लोग अब भी लापता हैं."
उन्होंने आगे बताया, "नाविक ने बताया कि नाव पलटी नहीं थी बल्कि अपने आप डूब गई. जो लोग तैरना जानते थे, वे बाहर निकल गए, जबकि बाकी 6 लोगों की तलाश जारी है."
बीजेपी विधायक मनोज प्रजापति ने कहा, "जो 6 लोग लापता हैं, इनमें 5 बच्चे और एक महिला शामिल हैं. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. 3 एसडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं. सरकार नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी और पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी जाएगी."
इमेज स्रोत, Ashtari/SOPA Images/LightRocket via Getty Images
ईरान ने कहा है कि वह युद्ध ख़त्म करने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव पर विचार रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पक्ष जल्द ही समझौते के क़रीब हो सकते हैं.
अमेरिकी न्यूज़ आउटलेट एक्सियोस ने बुधवार को दावा किया कि व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि ईरान के साथ जल्द ही 14 बिंदुओं वाला समझौता हो सकता है.
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि हम इस अमेरिकी प्रस्ताव पर अपनी राय पाकिस्तानी मध्यस्थों के साथ साझा करेंगे.
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने कहा कि उनका देश ईरान और अमेरिका के बीच जंग ख़त्म करने की कोशिश कर रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ बहुत अच्छी बातचीत की है और एक समझौता संभव है.
एक्सियोस की रिपोर्ट में कहा गया है कि समझौते में ईरान के परमाणु संवर्धन को रोकना, प्रतिबंध हटाना और होर्मुज़ स्ट्रेट में आवाजाही बहाल करना शामिल है.
गौरतलब है कि अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच 28 फ़रवरी को युद्ध शुरू हुआ था. हालांकि, अब बीते कुछ हफ़्तों से युद्धविराम चल रहा है. युद्ध को स्थायी तौर पर रोकने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है.
नमस्कार!
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
विजय के साथ जाकर और डीएमके से गठबंधन तोड़कर कांग्रेस को आख़िर क्या हासिल होगा?
केरल में 'इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग' ने 22 सीटें जीतकर कैसे रचा इतिहास?
चुनावी नतीजों का बीजेपी और देश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा?
ममता बनर्जी के इस्तीफ़ा न देने वाले बयान को कैसे देख रही हैं राजनीतिक पार्टियां
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News