12 December Live Breaking News: इस लाइव ब्लॉग में हम आपको देश और दुनिया की तमाम छोटी और बड़ी खबरें मुख्तसर अंदाज में सही समय पर पहुंचाएंगे. पल-पल के अपडेट्स के लिए बनें रहें हमारी इस लाइव ब्लॉग के साथ
Trending Photos
12 December Live Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में हिस्सा लेंगे. वे पूरे भारत से आए 3000 युवा नेताओं से बातचीत करेंगे. इस मौके पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शिरडी में राज्य भाजपा कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित करेंगे. रविवार को महाराष्ट्र के शिरडी में होने वाली राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में हज़ारों प्रतिनिधि शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे.
कांग्रेस आज AICC में दिल्ली चुनाव को लेकर तीसरी गारंटी का ऐलान करेगी. सचिन पायलट कल युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते से जुड़ी तीसरी गारंटी का ऐलान करेंगे.
पप्पू यादव ने सवाल करते हुए कहा कि देश में पेपर लीक कब बंद होगा. आर्थिक रूप से कमजोर लोग खेत बेचकर बच्चों को पढ़ाते हैं, क्या उनका सपना पूरा नहीं होगा. उन्होंने कहा,’बीपीएससी के चार लाख अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुछ राजनीतिक दलों और कोचिंग माफियाओं और कुछ एजेंट टाइप के लोगों द्वारा कमजोर किया गया. मेरा बच्चों के भविष्य से राजनीति का कोई इरादा नहीं है. 12 जनवरी को बिहार बंद बुलाया गया है, जिसका बीपीएससी छात्रों ने समर्थन किया है.’
पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है. पटना में शनिवार को उन्होंने कहा,’बीपीएससी परीक्षा अब मुद्दा नहीं है. मुद्दा है देश की परीक्षाओं का पेपर लीक होना. आज बीपीएससी, कल सिपाही भर्ती, परसों क्लर्क परीक्षा, तरसों मेडिकल परीक्षा का पेपर लीक होना. हाल-फिलहाल में ही मेडिकल परीक्षा से संबंधित कागजात और जले एडमिट कार्ड जदयू विधायक के भतीजे के कमरे से मिले हैं. जो भी पेपर लीक हो रहा है, चाहे वो संजीव मुखिया हो या कोई परीक्षा माफिया हो, माफियाओं का रिश्ता किसी न किसी बड़े नेताओं या उनके रिश्तेदारों से रहा है.’
कांग्रेस आज AICC में दिल्ली चुनाव को लेकर तीसरी गारंटी का ऐलान करेगी. सचिन पायलट कल युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते से जुड़ी तीसरी गारंटी का ऐलान करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शिरडी में राज्य भाजपा कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित करेंगे. रविवार को महाराष्ट्र के शिरडी में होने वाली राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में हज़ारों प्रतिनिधि शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में हिस्सा लेंगे. वे पूरे भारत से आए 3000 युवा नेताओं से बातचीत करेंगे. इस मौके पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.