—विज्ञापन—
WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बॉस्टन में हुआ था. फैंस को वहां पर बड़े सैगमेंट और मैच देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने भी एंट्री की. दोनों को देखकर फैंस खुश हो गए. मेन इवेंट में भी मजा आया. रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप हुआ और कहानियों को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
शो की शुरुआत में पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर आए. हेमन ने लैसनर की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि रेसलमेनिया 42 में लैसनर उनकी हालत खराब करेंगे. फेमी ने एंट्री की. लैसनर ने एफ-5 लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. फेमी ने लैसनर को रिंग से बाहर फेंक दिया.
द उसोज़ का मुकाबला द विज़न के साथ हुआ. इस मुकाबले में एलए नाइट ने दखलअंदाजी कर जे उसो को ब्रॉस नकल्स दिया. जे ने नकल्स से ऑस्टिन थ्योरी पर हमला कर दिया. इस वजह से मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
बैकी लिंच ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि वो एजे ली को एक बार फिर सबक सिखाना चाहती हैं. एजे ने भी रिंग में कदम रखा. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. एजे ने बैकी को रेसलमेनिया 42 में मैच की लिए चुनौती दी. बैकी भी मुकाबले के लिए मान गईं.
ग्रेसन वॉलर का मुकाबला जे’वॉन एवंस के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. कोफी किंग्सटन ने भी मैच में दखलअंदाजी की. अंत में एवंस ने वॉलर को ओजी कटर मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
पॉल हेमन ने कहा कि वो सैथ रॉलिंस से वन-ऑन-वन बात करना चाहते हैं. रॉलिंस अनाउंस टेबल पर आए. उन्हें पुलिस पकड़ कर ले गई. हेमन ने इसके बाद रॉलिंस के परिवार के लिए अपशब्द कह दिए. रॉलिंस ने रिंग में जाकर हेमन को पंच मार दिया.
रेड ब्रांड में बेली और लायरा वैल्किरिया का मुकाबला काबुकी वॉरियर्स के साथ हुआ. इस मैच में भी चारों स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से वाहवाही लूटी. अंत में बेली और लायरा ने शानदार जीत हासिल की.
पेंटा ने डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मुकाबले में फिन बैलर ने दखल दिया. उनकी वजह से मिस्टीरियो क हार मिल गई. मैच के बाद बैलर ने जेडी मैकडॉना और मिस्टीरियो के ऊपर खतरनाक हमला किया.
सीएम पंक ने ब्लडलाइन के ऊपर निशाना साधा. जे उसो और जिमी उसो भी आए. जे काफी गुस्से में थे. रोमन रेंस ने भी एंट्री की. जे ने पंक के ऊपर हमला कर दिया. रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया. अंत में रोमन ने रिंग के बाहर अनाउंस टेबल पर पंक को पटक दिया.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in