TVK से गठबंधन की कोशिशों से INDIA गठबंधन में खटास, DMK का कांग्रेस पर निशाना जानें क्या – ABP News

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर एक तरफ लगातार जोड़तोड़ की राजनीति पर जोर दिया जा रहा है, तो वहीं अब द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी डीएमके ने गुरुवार को अपनी करीबी सहयोगी कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा है. साथ ही टीवीके के साथ गठबंधन करने को लेकर नाराजगी जाहिए की है. एक्टर विजय की टीवीके ने हाल के चुनाव में 108 सीट पर जीत हासिल की है, लेकिन पार्टी बहुमत से दूर है. ऐसे में कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन पार्टी को मिला है. 
गुरुवार को डीएमके के पार्टी कार्यालय अन्ना अरिवलयम में हुई बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करते हुए स्टालिन ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. साथ ही चार प्रस्ताव पार्टी की तरफ से पारित किए. इस बैठक में कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष गठबंधन से अलग होने के फैसले की आलोचना की गई. कांग्रेस अपनी पुरानी राजनीतिक फितरत बदलने में नाकाम रही है. 
ये भी पढ़ें : बंगाल और असम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में दिखा अनोखा ट्रेंड, SC-ST रिजर्व सीटों पर पार्टी का शानदार प्रदर्शन
इससे पहले कांग्रेस ने मंगलवार को संविधान की रक्षा और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बनाए रखने के अपने हित में विजय की पार्टी को समर्थन का फैसला किया था. हालांकि, टीवीके को सिर्फ अकेले कांग्रेस का साथ मिलने से बहुमत की भरपाई नहीं हो पाएगी. 
डीएमके के प्रस्तावों में क्या कहा गया है
रिपोर्ट्स की मानें तो डीमके ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक के दौरान चार प्रस्ताव पारित किए. इनमें एक प्रस्ताव कांग्रेस पर टीवीके गठबंधन को लेकर निशाना साधा. प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस ने डीएमके वाले गठबंधन के हिस्से के तौर पर राज्यसभा की एक सीट और विधानसभा की 28 सीटें हासिल की थीं. इसके बावजूद कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत को खतरे में डालते हुए, खुद को वैकल्पिक मोर्चे की ओर रुख कर लिया. 

साथ ही प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य एक और चुनाव के लिए तैयार नहीं है. राज्य में एक स्थिर सरकार बनाने पर जोर दिया गया है. साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि द्रविड़ आंदोलन की सिद्धांतो के विरोध वाली ताकतों को जगह बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. 
यह भी पढ़ें:
तमिलनाडु: विजय की पार्टी TVK के सभी 108 MLAs दे देंगे इस्तीफा, अगर DMK या AIADMK ने उठाया ये कदम
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News