Roma से Mank तक, ये 7 ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ फिल्में आज भी Netflix पर कर रही हैं राज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आज के समय में हर कोई नेटफ्लिक्स पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करता है. आज हम आपको 7 ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ को फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में देखा जा रहा है. अगर आपको पुरानी फिल्में देखने का शौक है, तो यह स्टोरी आपके के बड़े काम आ सकती है. इस लिस्ट में रोमा से लेकर मैंक तक फिल्मों का नाम शुमार है.
लिस्ट में पहला नाम ‘रोमा’ फिल्म का आता है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इतना ही नहीं ‘रोमा’ ने 3 ऑस्कर भी अपने नाम किया है.
दूसरे स्थान पर ‘गॉडजिला माइनस वन’ का नाम शुमार है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिला था. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही टॉप 10 में अपनी जगह बना ली थी. फिल्म में आपको गॉडजिला का खौफनाक मंजर देखने को मिलता है.
तीसरे स्थान पर ‘मैंक’ का नाम शामिल है. इस मूवी में ‘सिटिजन केन’ के लेखक की जिंदगी पर बनाई गई है. बता दें कि इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर करोड़ों घंटों का वॉच टाइम मिला है.
चौथे नंबर पर ‘पासिंग’ का नाम आता है. यह फिल्म 2 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
पांचवें  स्थान पर ‘मैल्कम एंड मैरी’ का नाम मौजूद है, जिसे पैन्डेमिक के दौरान पूरी तरह एक घर के अंदर शूट किया गया है. आपको बता दें कि यह फिल्म रिलीज होते ही नंबर पर अपनी जगह बना ली थी. इन दिनों यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा रही है.
छठे नंबर पर ‘शिंडलर्स लिस्ट’ शामिल है, इस मूवी को स्टीवन स्पीलबर्ग ने बनाया था, जिसे मशहूर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में गिना जाता है. आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर वॉच कर सकते हैं.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘शीज गॉट्टा हैव इट’ का काबिज है. अगर आपको क्लासिक फिल्में पसंद है, तो यह मूवी आपको जरूर देखनी चाहिए. यह फिल्म रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करने लगी थी. मूवी की लोकप्रियता के देखते हुए नेटफ्लिक्स पर ओरिजिनल सीरीज भी बनाई थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News