दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, 10वीं में हिन्दी का पेपर हुआ – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता | बड़वानी
माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के अनुत्तीर्ण व अवसर चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री के स्थान पर द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को कक्षा 10वीं का पहला पेपर हिन्दी विषय का हुआ। इसमें जिले में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर दर्ज 233 में से 216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
निर्धारित सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे ही अंदर प्रवेश कराया गया। बड़वानी के परीक्षा केंद्र पर दर्ज 63 में से 59 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसी तरह राजपुर में दर्ज 36 में से 33, ठीकरी में 22 में से 20, निवाली में 8 में से 7, पानसेमल में 35 में से 34, सेंधवा में 61 में से 55 और पाटी में सभी 8 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। गुरुवार को कक्षा 12वीं में बायोटेक्नोलॉजी का प्रश्नपत्र निर्धारित था, हालांकि जिले में इस विषय की पढ़ाई नहीं होने के कारण यह परीक्षा आयोजित नहीं होगी। शुक्रवार को कक्षा 12वीं का हिन्दी विषय का पेपर लिया जाएगा। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 से 19 मई तक व कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 8 मई से 25 मई तक चलेंगी। परीक्षा समाप्त होने के लगभग 10 दिन के भीतर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News