IPL 2026: फिट हुआ कोलकाता का 18 करोड़ी खिलाड़ी, टीम के लिए आई गुड न्यूज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आईपीएल 2026 में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. 3 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली कोलकाता को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है, जबकि टीम ने 2 मैच इस सीजन खेल लिए हैं. हालांकि अब टीम के लिए गुड न्यूज आई है.  
केकेआर ने इस सीजन अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जबकि दूसरा मुकाबला टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था. हालांकि टीम को दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा.
खराब दौर से चल रही केकेआर के लिए गुड न्यूज आई है. टीम के स्टार खिलाड़ी मथीशा पथिराना फिट हो गए हैं और नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू भी कर चुके हैं.
पथिराना अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी सटीक यॉर्कर की वजह से बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी होती है. ऐसे में वह केकेआर के लिए मुश्किल समय में कारगार साबित हो सकते हैं.
केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ रुपये में आईपीएल ऑक्शन 2026 में खरीदा था. इससे पहले पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. लेकिन येलो आर्मी ने पथिराना को रिलीज कर दिया था.
साल 2022 से आईपीएल में हिस्सा ले रहे मथीशा पथिराना ने अब तक 32 आईपीएल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 47 विकेट लिए हैं. पिछले सीजन उन्होंने 12 मैच में 13 विकेट लिए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News