Breaking News Today 8 May LIVE: पश्चिम बंगाल में आज चुना जाएगा बीजेपी विधायक दल का नेता, ईरान-अमेरिका युद्ध फ – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 8 May LIVE Updates: सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी. विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज बंगाल में बैठक होने वाली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. राज्य में भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है. पश्चिम बंगाल में हार के बावजूद तृणमूल चीफ ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से मना कर दिया था. हालांकि, राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य विधानसभा को भंग कर दिया है. अब नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल को भी बर्खास्त कर दिया है. इसके लिए उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 174 (2) (बी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल किया. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
बता दें कि 2026 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत हासिल की है. भाजपा ने 293 में से 207 सीट हासिल की है, जबकि तृणमूल 80 सीटों तक ही सिमट कर रह गई है. बंगाल में बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 148 सीट चाहिए थीं, लेकिन भाजपा ने 207 सीटों के साथ यह आंकड़ा भी पार कर लिया है. एक सीट फाल्टा पर 21 मई को मतदान और 24 मई को नतीजे आएंगे.
पश्चिम एशिया में एक बार फिर जंग भड़कने का आशंका है. अमेरिकी नौसेना ने ईरान में कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. यह हमला ईरानी हमले के जवाब में किया गया जिसमें ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे तीन अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला किया था. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ABC News से कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष-विराम अभी भी जारी है. अमेरिका हमले को ट्रंप ने एक “हल्की-फुल्की चोट” कहा. दूसरी तरफ ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने अमेरिका पर संघर्ष-विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और जवाब देने की बात कही है.
(इनपुट- IANS)
Breaking News Today LIVE: CNN के अनुसार, ताजा झड़प के बावजूद अमेरिका और ईरान बात कर रहे हैं और एक ऐसे समझौते के करीब पहुंच रहे हैं जिससे दो महीने से चल रहा युद्ध समाप्त हो जाएगा.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 8 May LIVE: पश्चिम बंगाल में आज चुना जाएगा बीजेपी विधायक दल का नेता, ईरान-अमेरिका युद्ध फिर भड़कने की आशंका
तमिलनाडु में थलपति विजय का सरकार बनाना हुआ मुश्किल, गवर्नर ने मांगे 118 विधायकों के साइन, DMK को हॉर्स ट्रेडिंग का डर
बंगाल में राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, बिना इस्तीफा दिए भी ममता अब CM नहीं
TCS धर्म परिवर्तन केस: मुख्य आरोपी निदा खान संभाजी नगर से गिरफ्तार, प्रेग्नेंसी का हवाला देकर लगाई थी जमानत याचिका
रेलवे बदलने जा रहा 40 साल पुराना सिस्टम, अब AI बताएगा आपकी टिकट कन्फर्म होगी या नहीं?
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News