'ममता दिल्ली से लड़ें, 17 करोड़ मुस्लिम उनके साथ हैं', बांग्लादेशी सांसद का भड़काऊ बयान – AajTak

Feedback
बांग्लादेशी एनसीपी नेता का भारत को लेकर एक भड़काऊ बयान सामने आया है. बांग्लादेशी सांसद और एनसीपी प्रमुख नाहिद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर विवादित टिप्पणी की है. ममता बनर्जी के लिए सपोर्ट दिखाते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के मुसलमान उनके साथ हैं. नाहिद इस्लाम ने यह भी कहा कि ममता को दिल्ली से चुनाव लड़ना चाहिए.
बांग्लादेशी एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम की टिप्पणियों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी ने सिर्फ चुनाव हारा है, हमारा समर्थन नहीं खोया है. नाहिद इस्लाम ने कहा कि ममता को पद नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि दिल्ली में चुनाव लड़ना चाहिए. 17 करोड़ बांग्लादेशी मुसलमान ममता के साथ हैं.
बीजेपी के सत्ता में आने से अल्पसंख्यकों पर संकट
बांग्लादेशी नेता नाहिद इस्लाम ने बंगाल चुनाव को लेकर कई विवादित बयान दिए हैं. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है.

नाहिद इस्लाम ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी धर्मों के लोग मिल‑जुलकर और शांति से रहें.
बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस इस चुनाव में मात्र 80 सीटों तक सीमित रह गई है. ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से चुनाव हार गईं. बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News