"तुम जैसे लोगों को मोदी ने…," सिलेंडर लेने गई मुस्लिम महिला से गैस एजेंसी पर बदसलूकी का आरोप – Zee News

Muslim Woman Harassment Case: उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है. सहारनपुर में एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने को लेकर विवाद हो गया है. आरोप है कि मुस्लिम महिला जब गैस सिलेंडर लेने पहुंची तो उसके साथ गैस एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों ने बदसलूकी की. हालाकिं, गैस एजेंसी ने इस तरह के सभी आरोपों से इंकार किया है. 
Trending Photos
Saharanpur News Today: रसोई में चूल्हा ठंडा पड़ा हो, घर में भूखे बच्चों के पेट भरने की चिंता हो. ऊपर से मदद मांगने गई महिला को अपमान और बदसलूकी झेलनी पड़े, तो दर्द और बेबसी दोनों साफ दिखाई देने लगती है. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां गैस की परेशानी से जूझ रही एक मुस्लिम महिला ने गैस एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
पीड़ित महिला शकीला का कहना है कि वह पांच महीनों से गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. महिला का आरोप है कि जब वह अपनी परेशानी लेकर गैस एजेंसी पहुंचीं तो वहां उनके साथ बदसलूकी की गई गई. इतना ही नहीं गैस एजेंसियों ने पीड़िता को धमकाया.


यूपी के सहारनपुर में शकीला नामी महिला का आरोप है कि गैस एजेंसी के मालिक/कर्मी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और कहा कि-“तुम जैसी महिलाओं के मोदी ने डंडा कर रखा है”
बताया जा रहा कि महिला महीनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, उन्होंने रोते हुए ये सब कुछ बताया… pic.twitter.com/Lr92Qsjzvt

Add Zee News as a Preferred Source

— Ashraf Hussain (@AshrafFem) May 7, 2026
शकीला ने रोते हुए बताया कि एजेंसी के मालिक या कर्मचारी ने उनसे बेहद बदतमीजी से बात की और उनकी मजहब की वजह से कहा, “तुम जैसी महिलाओं को मोदी ने डंडा कर रखा है.” महिला का कहना है कि यह बात सुनकर वह पूरी तरह टूट गई है.
यह भी पढ़ें: “या अल्लाह, मुझे बचा लो…” रहम की भीख मांगता रहा मुस्लिम नौजवान, डंडे बरसाती रही पुलिस
सहारनपुर के कांग्रेस उपाध्यक्ष इकराम खान ने इसकी एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में इकराम खान ने बताया कि सहारनपुर की सनबीम गैस एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों ने मुस्लिम महिला के साथ बदसलूकी की गई और बहुत अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली -गलौज की गई. उन्होंने बताया कि एजेंसी के लोगों ने पीड़िता के साथ बदसलूकी करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसको दोबारा बोलने से सभ्य इंसान शर्म से मर जाए. इकराम ने दावा किया कि इस एजेंसी पर बहुत ही ज्यादा गुंडगर्दी होती है. 
इकराम खान ने आरोप लगाया कि “पीड़िता शकीला को सनबीम एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों ने कहा कि तुम्हारे ही लोगों के लिए मोदी ने डंडा छोड़ रखा है.” पीड़ित शकील ने बताया कि सनबीम एजेंसी के लोग उसे पांच महीने से लगातार परेशान कर रहे हैं. आज जब वह गैस सिलेंडर की समस्या लेकर आईं तो उन लोगों ने मेरे साथ पार-पीट की. इतना ही नहीं उन लोगों ने पीड़िता की फाइल से चेहरे पर पिटाई की. 
इस संबंध में जब सनबीम गैस एजेंसी के मालिक कपिल तनेजा का भी बयान सामने आया है. कपिल तनेजा से जब फोन पर इस विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्लिम महिला के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी या मारपीट से इंकार किया. उन्होंने कहा कि उनका कनेक्शन सालों से बंद पड़ा था, और उन्होंने केवाईसी भी नहीं करवाई थी. वह जब सिलेंडर लेने आईं तो तकनीकी खामी की वजह से उन्हें ठीक होते ही तुरंत देने का आश्वासन दिया गया.
कपिल तनेजा के मुताबिक, घटना वाले दिन शाम में महिला आई और हंगामा खड़ा कर दिया. इसके बाद उनकी पर्ची काट कर गैस दे दी गई, और उनकी कनेक्शन से जुड़ी खामियां दूर होने के बाद आगे इस तरह की परेशानी न होने का आश्वासन दिया गया. गैस एजेंसी के मालिक के मुताबिक, इतना कुछ करने के बावजूद इस तरह से मामले को तूल दिया जा रहा है, जबकि कोई विवाद भी नहीं था. 
यह भी पढ़ें: नासिक टीसीएस केस में नया मोड़, 42 दिनों बाद संभाजीनगर से निदा खान गिरफ्तार
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News