पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों दो इमारतें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं—Writers’ Building और Nabanna. एक बंगाल की औपनिवेशिक और प्रशासनिक विरासत का प्रतीक है, तो दूसरी आधुनिक शासन व्यवस्था और ममता बनर्जी दौर की पहचान मानी जाती है.
राइटर्स बिल्डिंग की स्थापना 1777 में ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रशासनिक दफ्तर के रूप में हुई थी. बी.बी.डी. बाग स्थित यह लाल रंग की भव्य इमारत करीब ढाई सदियों तक बंगाल की सत्ता का केंद्र रही. स्वतंत्रता के बाद 1947 से 2013 तक यहीं से पश्चिम बंगाल सरकार का संचालन हुआ. यह भवन सिर्फ सचिवालय नहीं, बल्कि बंगाल के राजनीतिक इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और प्रशासनिक परंपरा का प्रतीक माना जाता है.
दूसरी ओर, नबान्ना अपेक्षाकृत नया प्रशासनिक केंद्र है. हावड़ा के शिबपुर इलाके में स्थित इस 14 मंजिला इमारत का उद्घाटन 2013 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था. मूल रूप से यह एक गारमेंट और टेक्नोलॉजी पार्क के लिए बनाई गई थी, जिसे बाद में आधुनिक सचिवालय में बदला गया. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सुविधाएं और तेज प्रशासनिक कामकाज को ध्यान में रखकर इसे विकसित किया गया.
ये भी पढ़ें- कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
दोनों इमारतों के बीच सबसे बड़ा फर्क प्रतीकात्मक राजनीति का है. राइटर्स बिल्डिंग बंगाल की ऐतिहासिक जड़ों और पारंपरिक सत्ता संरचना का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि नबान्न को तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी युग की प्रशासनिक पहचान माना जाता है.
भाजपा सरकार द्वारा सचिवालय को फिर से राइटर्स बिल्डिंग ले जाने की योजना को केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है. यह कदम एक तरह से “पुरानी सत्ता परंपरा” की वापसी और ममता दौर से दूरी बनाने की कोशिश माना जा रहा है. हालांकि राइटर्स बिल्डिंग का पुनर्निर्माण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए तत्काल शिफ्टिंग चुनौतीपूर्ण बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- बंगाल में TMC की हार के बाद ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, दिलीप घोष बोले- उनके दिमाग में...
शिंफ्टिंग में समस्याएं
Writers’ Building में दोबारा सचिवालय शिफ्ट करने की भाजपा सरकार की योजना राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है, लेकिन इसके सामने कई व्यावहारिक और प्रशासनिक चुनौतियां भी हैं. सबसे बड़ी समस्या भवन का अधूरा पुनर्निर्माण है. 2013 में मरम्मत और संरक्षण कार्य शुरू होने के बाद से अब तक पूरी इमारत पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी है.
लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल भवन के केवल कुछ ब्लॉक ही उपयोग के लिए तैयार हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के पुराने हिस्से में अब भी मरम्मत का काम जारी है, जिसे पूरा होने में कई महीने लग सकते हैं. ऐसे में पूरे सचिवालय और हजारों कर्मचारियों को तुरंत वहां शिफ्ट करना आसान नहीं होगा.
एक अन्य चुनौती जगह की कमी भी है. पुनर्निर्माण के दौरान कुछ पुराने एनेक्सी ब्लॉकों को तोड़ दिया गया, जिससे कुल कार्यक्षेत्र कम हो गया. पहले जहां यहां 30 से अधिक विभाग काम करते थे, अब उतनी क्षमता तुरंत उपलब्ध नहीं है.
सुरक्षा और तकनीकी मुद्दे भी महत्वपूर्ण हैं. भवन एक संरक्षित विरासत इमारत है, इसलिए किसी भी आधुनिक बदलाव या तकनीकी अपग्रेड पर सख्त नियम लागू होते हैं. इसके अलावा ट्रैफिक, पार्किंग और प्रशासनिक समन्वय जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. इसी वजह से राइटर्स बिल्डिंग में तत्काल पूर्ण शिफ्टिंग चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? अमित शाह के इन दो सिग्नल से साफ हो गई पूरी तस्वीर
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.