केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जितना इंतजार आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का है, उतनी ही नजर महंगाई भत्ते (DA) पर भी है। दरअसल, बीते 18 अप्रैल को केंद्र सरकार ने जनवरी 2026 की पहली छमाही के लिए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ा दिया था। इस बढ़ोतरी के साथ कुल DA अब 60% हो गया है। केंद्रीय कर्मचारियों को अब साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार है। बता दें कि आठवें वेतन आयोग के दौर में यह दूसरी बार होगा जब सरकार डीए पर फैसला लेगी। आइए समझते हैं कि साल की दूसरी छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों का कितना DA बढ़ सकता है। इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि डीए का ऐलान कब किया जाएगा।
अब तक के पैटर्न के हिसाब से देखें तो महंगाई भत्ते में अगली बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर या अक्टूबर के महीने में हो सकती है। दरअसल, जुलाई से दिसंबर छमाही के भत्ते पर सरकार नवरात्रि के आसपास फैसला लेती रही है। इस बार नवरात्रि अक्टूबर के महीने में है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार अक्टूबर के मध्य या 20 अक्टूबर के बाद ऐलान कर सकती है।
जुलाई 2026 तक अगर मौजूदा महंगाई का ट्रेंड जारी रहता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में लगभग 2 से 3% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह ‘ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स’ (AICPI-IW) पर आधारित शुरुआती अनुमानों के अनुसार है। बता दें कि DA का निर्धारण औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत के आधार पर किया जाता है। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने मनीकंट्रोल को बताया कि जैसे ही हमें जून 2025 से जून 2026 तक का AICPI-W डेटा मिलेगा, हमें पता चल जाएगा कि महंगाई कितने अंकों से बढ़ी है या घटी है। इसके बाद ही DA की राशि तय की जाएगी।
बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल को DA और महंगाई राहत (DR) को मूल वेतन की मौजूदा दर 58% से बढ़ाकर 2% कर दिया, जिससे लगभग 50.46 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे भारत सरकार पर कुल 6,791 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
आठवें वेतन आयोग के दौर में यह दूसरी बार होगा जब सरकार डीए का ऐलान करेगी। बता दें कि पिछले साल सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था। इस वेतन आयोग को 18 महीने में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देनी हैं। इसके बाद सरकार को यह तय करना है कि सिफारिशें किस तरीके से लागू करनी है। ऐसा माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू होंगी।
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play