Dhanbad News: भगोड़ा प्रिंस खान के वासेपुर स्थित आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट द्वारा कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है.
Trending Photos
Dhanbad News: शुक्रवार (8 मई) को बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन और थाना और भूली ओपी पुलिस ने मिलकर फरार प्रिंस खान के वासेपुर स्थित आवास पर कुर्की और जब्ती अभियान चलाया. यह कार्रवाई धनबाद कोर्ट द्वारा जारी समन के अनुपालन में की गई. यह पूरी प्रक्रिया भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस खान लंबे समय से फरार चल रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में हत्या, रंगदारी, आपराधिक धमकी और गोलीबारी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
कुर्की-जब्ती का आदेश जारी
न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट द्वारा कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम उसके आवास पहुंची. इससे पहले भी पुलिस कई बार प्रिंस खान के ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन अब तक वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुलिस का दावा है कि वर्तमान में प्रिंस खान पाकिस्तान में छिपकर रह रहा है और वहीं से अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है.
यह भी पढ़ें: जिस विभाग पर है बचाने की जिम्मेदारी, उसी ने रात के अंधेरे में कटवा दिए हरे पेड़
गिरोह के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उसके गुर्गों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. हाल के दिनों में उसके नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है.
रिपोर्ट: नितेश कुमार मिश्रा, धनबाद
झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi हर पल की जानकारी । झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.