Feedback
बिहार में अररिया के फारबिसगंज स्थित घोड़ाघाट में गुरुवार सुबह एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने 17 साल की लड़की के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतका का नाम चांदनी खातून है, जबकि आरोपी पड़ोसी युवक का नाम कासिम बताया जा रहा है.
एकतरफा प्यार की सनक
लोगों के अनुसार कासिम चांदनी से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन लड़की लगातार उसका विरोध करती थी. गुरुवार सुबह वह हथियार लेकर घर में घुस गया और बेड पर लेटी चांदनी पर गोली चला दी. खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
‘मुझे लगा खिलौने वाली बंदूक है’
मृतका की छोटी बहन ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि आरोपी के हाथ में खिलौना है, लेकिन उसने अचानक गोली चला दी. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है.
मामले में फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि प्रेम प्रसंग में कासिम नाम के युवक द्वारा चांदनी खातून नाम की 17- 18 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Input: अमरेंद्र कुमार
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू