एसएसपी को नशे में झूठी सूचना देना पड़ा महंगा: गलत सूचना देने पर पुलिस ने की कार्रवाई, 20 हजार के मुचलके पर … – Dainik Bhaskar

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक व्यक्ति को शराब के नशे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के सरकारी मोबाइल नंबर पर बार-बार गलत सूचना देना महंगा पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे 20 हजार रुपये के मुचलके पर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, खटीमा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौगवांठग्गू निवासी करन सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने शराब के अत्यधिक नशे में एसएसपी ऊधमसिंहनगर के सरकारी नंबर पर लगातार फोन कर झूठी सूचनाएं दीं और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
मामले की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक खटीमा के निर्देश पर उपनिरीक्षक अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान आरोपी करन सिंह शराब के नशे में पाया गया और उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
पुलिस ने आरोपी को उसकी पत्नी और बेटे की मदद से सरकारी अस्पताल खटीमा पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण में उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई। बताया गया कि नशे की हालत में उसने अपने घर के चैनल में अंगुली फंसा ली थी, जिससे उसे चोट भी आई थी। अस्पताल में भी आरोपी ने हंगामा किया, जिससे पुलिस और मेडिकल स्टाफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
नशा उतरने के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वचन दिया। इसके बाद पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे 20 हजार रुपये के मुचलके पर चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, कांस्टेबल किशोर कुमार और पीआरडी जवान अमन कुमार शामिल रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News