—विज्ञापन—
AUS W Clean Sweep IND W: भारत की महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है. श्रृंखला का तीसरा और आखिरी वनडे मैच होबार्ट में देखने को मिला. भारतीय महिला टीम 2-0 से सीरीज में पिछड़ी हुई थी. सभी फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर अपनी लाज बचाने में सफल होगी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन से हराकर टीम इंडिया के जख्मों पर नमक छिड़क दिया. भारतीय वुमेंस टीम का वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ हो गया.
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने होबार्ट में हुए तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 409 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. अपनी आखिरी वनडे सीरीज खेल रहीं एलिसा हीली ने 158 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. जॉर्जिया वॉल ने 62 रन बनाए, वहीं बेथ मूनी ने 106 रन ठोके. टीम इंडिया के लिए 410 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था और वे बुरी तरह असफल रहीं.
स्मृति मंधाना शून्य पर पवेलियन लौट गईं. जेमिमा रॉड्रिग्स ने 42 रन बनाए और स्नेह राणा ने भी 44 रन की पारी खेली लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. इसी वजह से टीम इंडिया 45.1 ओवर में ही 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने इसी के साथ 185 रन से बड़ी जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग ने 4 और जॉर्जिया वेरहम ने 2 विकेट अपने नाम किए. कंगारू टीम ने 3-0 से श्रृंखला पर कब्जा जमाया.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए LIVE टीवी पर भिड़े 2 पाकिस्तानी दिग्गज, एक ने लगा दी शो छोड़ने की शर्त, VIDEO वायरल
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में टी20 सीरीज में हरा दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय महिला टीम को वनडे में करारी शिकस्त दी. दोनों ही एक-एक सीरीज जीत चुकी हैं. अब 6 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एक टेस्ट मैच होने वाला है. यह डे-नाईट टेस्ट मैच होगा. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीती और कंगारू टीम वनडे श्रृंखला जीतने में सफल हुई. अब भारतीय महिला टीम टेस्ट मैच जीतकर अपने इस टूर को यादगार बनाना और वनडे में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- ईरान-इजरायल की जंग में फंसी इंग्लैंड की पूरी टीम! स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद

AUSTRALIA BEAT INDIA BY 185 RUNS.
– A 3-0 victory for Australia. pic.twitter.com/CUIItqoQ4Y
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए LIVE टीवी पर भिड़े 2 पाकिस्तानी दिग्गज, एक ने लगा दी शो छोड़ने की शर्त, VIDEO वायरल
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में टी20 सीरीज में हरा दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय महिला टीम को वनडे में करारी शिकस्त दी. दोनों ही एक-एक सीरीज जीत चुकी हैं. अब 6 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एक टेस्ट मैच होने वाला है. यह डे-नाईट टेस्ट मैच होगा. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीती और कंगारू टीम वनडे श्रृंखला जीतने में सफल हुई. अब भारतीय महिला टीम टेस्ट मैच जीतकर अपने इस टूर को यादगार बनाना और वनडे में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- ईरान-इजरायल की जंग में फंसी इंग्लैंड की पूरी टीम! स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in