कृपया धैर्य रखें।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सूरीनाम में कहा कि भारत वैश्विक विकास में 17% का योगदान दे रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के जोखिम कम हो रहे हैं। …और पढ़ें
विदेश मंत्री एस जयशंकर
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया और बताया कि वैश्विक विकास में भारत का योगदान 17 प्रतिशत है। जयशंकर ने शुक्रवार को सूरीनाम में विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
जयशंकर ने हालिया आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस वर्ष वैश्विक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान के अनुसार भारत कुल वैश्विक विकास में 17 प्रतिशत का योगदान देता है।
उन्होंने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के जोखिम को कम करने में मदद कर रहा है और अपने वैश्विक सहयोगियों के लिए अधिक विकल्प तैयार कर रहा है। बता दें कि विदेश मंत्री इस समय दो से दस मई तक जमैका, सूरीनाम व त्रिनिदाद और टोबैगो की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं। वह जमैका की यात्रा के बाद बुधवार को सूरीनाम पहुंचे।
जयशंकर ने कोविड काल के दौरान भारत की वैक्सीन कूटनीति का जिक्र किया और कहा कि भारत ने मानवीय ²ष्टिकोण अपनाया।
उन्होंने उस दौर में वैक्सीन वितरण में असमानता की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ देशों ने अपनी आबादी से आठ गुना ज्यादा तक वैक्सीन जमा कर ली थी, जबकि विकासशील दुनिया पीछे रह गई थी।
(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)