By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. ये दिन मां को समर्पित होता है. वैसे तो हर दिन मां का होता है, लेकिन इस दिन हर किसी के पास अपनी मम्मी को स्पेशल फील कराने का मौका होता है. इसकी शुरुआत अमेरिका में हुई. 1908 में एना जार्विस ने अपनी मां की याद में यह दिन शुरू किया. उनकी मां महिलाओं की भलाई और सामाजिक कार्य करती थीं. एना की सोच कि हर कोई अपनी मां के प्रति प्यार और आभार जाहिर करे. उनकी ये मुहिम ये धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गई. मदर्स डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि मां जीवन की पहली शिक्षिका, मित्र, संरक्षक और प्रेरणा स्रोत होती है. वह बिना किसी स्वार्थ के दिन-रात परिवार के लिए समर्पित रहती है. इस दिन लोग मां को गिफ्ट, फूल, कार्ड और पार्टी देकर उनका धन्यवाद करते हैं. कुछ लोग उन्हें घर के काम या ऑफिस की जिम्मेदारियों से दूर घुमाने ले जाते हैं. मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि माताओं के प्रति निरंतर सम्मान का प्रतीक है.
बरेली के करेली इलाके में मंदिर परिसर में चल रही एक निशुल्क पाठशाला गरीब बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही है. बीएड पास ज्योति ठाकुर और उनकी सहयोगी मोहिनी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के करीब 120 बच्चों को मुफ्त शिक्षा देकर उन्हें बेहतर भविष्य की राह दिखा रही हैं.
Mothers Day Gadgets Gift Ideas: 10 मई का दिन बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन मदर्स डे है. अगर आप भी इस खास मौके पर गैजेट गिफ्ट करने का सोच रहे हैं तो चलिए आपको 5 ऐसे गैजेट्स बताते हैं जो आपकी Mom को पसंद आ सकते हैं.
उज्जैन की 77 वर्षीय डॉ सतिंदर कौर सलूजा कैंसर को मात देने के बाद गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं. कोविड काल में उन्होंने 70 डिलीवरी भी कराईं. उनकी सेवा भाव की पूरे जिले में खूब चर्चा होती है.
इस बार का मदर्स डे बहुत खास होने वाला है क्योंकि भारतीय क्रिकेट फैंस को उन 3 स्टार क्रिकेटर्स को देखने का मौका मिलेगा, जिनकी मांओं को ये फैंस भी सलाम करते हैं. ये स्टार हैं धोनी, रोहित और कोहली.
ममता सांगते ने बीते 14 वर्षों में 1200 बच्चियों को निशुल्क मार्शल आर्ट सिखाया है. उनका उद्देश्य लड़कियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें.
मां के हाथों का खाना किसी नहीं पसंद होता है. लेकिन जब हमे घर से दूर रहना पड़ता है तो मां के खाने की बहुत याद आती है. कुछ डिशेज तो ऐसी हैं, जिनमें मां की ममता छिपी होती है. चलिए इस आर्टिकल में आपको मदर्स डे के मौके पर कुछ ऐसी ही डिशेज बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं और मां के हाथों जैसा स्वाद चख सकते हैं.
Mother’s Day inspiring story: बिहार के पूर्णिया की अर्चना ने अपनी पूरी जिंदगी गरीब और दलित बच्चों की शिक्षा को समर्पित कर दी. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपनी पेंशन से बस्ती में मुफ्त स्कूल शुरू किया, जहां आज 100 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं. वह बच्चों के लिए शिक्षिका ही नहीं, बल्कि मां की भूमिका निभाती हैं.
Who is Devi Aditi: मदर्स डे केवल एक आधुनिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह उस मातृत्व शक्ति को नमन करने का दिन है जिससे यह संपूर्ण ब्रह्मांड संचालित है. जब हम ‘माता’ की बात करते हैं, तो सनातन धर्म में देवी अदिति का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्हें न केवल देवताओं की माता, बल्कि समस्त सृष्टि की आधारशिला माना गया है.