Scorpio Horoscope Today, 9 May, 2026: आज घर से जुड़ी कोई बात आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। कुछ पुरानी बातें याद आएंगी लेकिन कोशिश करें कि आज उन्हें बार-बार ना सोचें क्योंकि ऐसे तनाव बढ़ने लगेगा। जो परेशानी अभी सामने है पहले उसे शांत तरीके से संभालने की कोशिश करें। अगर किसी की बात बुरी लग जाए तो उसे गुस्से में जवाब देने से बचें। घर का कोई खर्चा है या फिर कोई जरूरी काम बाकी है तो आज उसे धीरे-धीरे निपटाने की कोशिश करें। आज आप समझदारी और शांत मन से माहौल को बेहतर बना सकते हैं। आज घर में होने वाला एक छोटा सा बदलाव भी आपके मन को काफी सुकून देगा।
अगर आप अपने मन की बात को अंदर रखेंगे तो उसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो घर की परेशानी का गुस्सा पार्टनर पर तो बिल्कुल भी ना निकालें। जो भी चल रहा है उन्हें शांत मन से समझाएं। सिंगल लोगों को आज रिश्तों में सुकून और भरोसा ज्यादा जरूरी लग सकता है। आज के दिन कोई शांत और समझदार व्यक्ति आपको अपनी ओर अट्रैक्ट कर सकता है। आज थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें कि कौन अपनी बातों से आपको अच्छा महसूस कराता है और उसके होने से जिंदगी में सुकून का एहसास होता है। आज आप अपनी लव लाइफ में शांति चाहेंगे।
आज ऑफिस में आप काम के लिए शांत माहौल की तलाश करेंगे। आज बारीकी वाले कामों में थोड़ा ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। अगर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो कोशिश करें कि घर के माहौल का असर काम पर ना पड़ें। शांत जगह ढूढ़कर अपना जरूरी काम निपटा लें। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज जगह, स्टोरेज, फैमिली बिजनेस या फिर ऑफिस की सुख-सुविधाओं से जुड़ी बातों पर ध्यान देना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई शुरू करने से पहले उन चीजों को पास से हटाना चाहिए जो ध्यान भटकाएं। आज शांत होकर काम करेंगे तो रिजल्ट उतना ही अच्छा मिलेगा।
आज घर के खर्चों से लेकर प्रॉपर्टी से जुड़ी बातों पर ध्यान देना पड़ सकता है। पैसा खर्च करने से पहले सोचें कि वह सच में जरूरी है या फिर तनाव को भूलने के लिए ये खर्चा कर रहे हैं। पारिवारिक दबाव में होने वाले खर्चे से अपने बचत को प्रभावित ना होने दें। आज आप प्रॉपर्टी या फिर लंबे समय इन्वेस्टमेंट पर सोच-विचार कर सकते हैं क्योंकि फायदा मिलने के चांस हैं। हालांकि आपको इमोशनल होकर कोई भी फैसला नहीं लेना है। किसी की मदद कर भी रहे हैं तो अपनी लिमिट भी तय करें। बचत और खर्चे में बराबर बैलेंस बनाकर चलेंगे तो भविष्य सुरक्षित लगेगा और मन भी शांत रहेगा।
आज घर का माहौल आपकी नींद, डाइजेशन, पीठ के दर्द या फिर पूरी एनर्जी पर असर डाल सकता है। अगर आसपास ज्यादा तनाव है तो थकान महसूस हो सकती है। आज खुद पर बहुत ज्यादा प्रेशर ना डालें। अपने लिए घर में एक शांत जगह बनाएं। कमरे की खिड़की खोलें। थोड़ी साफ-सफाई कर लें क्योंकि इससे मूड थोड़ा सा बेहतर होगा। आज आप हल्का खाना खाएं। कोशिश करें कि कुछ देर अकेले बैठें। घर की टेंशन को रात तक साथ ना रखें। शांत माहौल शरीर और मन दोनों को आराम देगा। आज आपको पूरी समस्या का हल एक साथ निकालने की जरूरत नहीं है। खुद पर भी ध्यान दें।
आज आप कोशिश करें कि घर की एक परेशानी को शांत तरीके से सुलझाया जाए। साथ में आज पूरे दिन ख्याल रखें कि हर पुरानी बात दोबारा उठाने की जरूरत नहीं है।
अपनी राशि का राशिफल आप यहां पढ़ सकते है।
वृश्चिक राशि का लकी नंबर: 1
वृश्चिक राशि का लकी कलर: नीला
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play