यूपी की बड़ी खबरें: लखनऊ में डिप्टी सीएम का बड़ा एक्शन, 5 चिकित्सा अधिकारी बर्खास्त, 16 के खिलाफ जांच के आदेश – Dainik Bhaskar

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ समेत कई जिलों में तैनात लापरवाह चिकित्साधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, भ्रष्टाचार और बिना सूचना लंबे समय
डिप्टी सीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 5 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने और 16 अन्य के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और जनता के प्रति जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से उठाया गया है। पढ़िए पूरी खबर…
जम्मू मेल में AC कोच के पहियों से निकला धुआं, इटावा में ब्रेक बाइंडिंग के कारण रोकी गई ट्रेन
इटावा में सूबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के एसी कोच में ब्रेक बाइंडिंग होने से धुआं निकलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के एसी कोच संख्या एम-1 के पहियों से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया था। ट्रेन को पहले भरथना रेलवे स्टेशन पर आपात स्थिति में रोका गया, जहां रेलवे कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिलेंडरों की मदद से स्थिति पर काबू पाया।
इसके बाद ट्रेन को इटावा रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां करीब 15 मिनट तक तकनीकी जांच के बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के चलते दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पढ़ें पूरी खबर…
गंगा में डूबते 4 भाइयों को गोताखोरों ने बचाया, पिता के अस्थि विसर्जन के लिए दिल्ली से हापुड़ आए थे
हापुड़ में पिता के अस्थि विसर्जन के लिए आए 4 युवक गंगा में डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और चारों को बचा लिया। चारों आपस में चचेरे भाई थे। एक युवक को सीपीआर देकर पुलिसकर्मी और गोताखोरों होश में ले आए।
डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। बाकी तीन युवक की हालात सामान्य हैं। सभी युवक दिल्ली के रहने वाले हैं। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे बृजघाट की है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News