Jharkhand Breaking News Live: गिरिडीह में ट्रक ने 30 को रौंदा, 13 गाड़ियां चकनाचूर, 5 की मौत से इसरी बाजार में मातम – Zee News

Jharkhand News Today Live Updates: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया. बारात लेकर जा रही बस के ऊपर बैठे चार लोग 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए. जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा से बारात रिमी रामपुर (लावालौंग) जा रही थी. इसी दौरान गढ़गांव पुलिया के पास यह हादसा हुआ
Trending Photos
Jharkhand Breaking News Live: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे से पूरा प्रदेश सन्न रह गया है. जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में शुक्रवार की रात कोयला लोड ट्रक के अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे में 13 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे करीब 1 करोड़ की संपत्ति का नुकसान आंका गया है. वहीं, गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबान्ध गांव में मामूली जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक भतीजे ने अपने ही सगे चाचा की हत्या कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News