Feedback
इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बैटर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जो भी काम करते हैं, वो हमेशा उनके फैंस को पसंद ही आता है. फिर चाहे वो कोई इंटरव्यू हो या ऐड, रोहित का निराला अंदाज हमेशा लोगों के दिलों पर छाए रहता है. ऐसे में क्या होगा जब क्रिकेटर वही अंदाज लेकर खुद टीवी पर आ जाएं? तो अब ऐसा जल्दी होने वाला है.
रोहित शर्मा सोनी टीवी पर जल्द अपना एक नया रियलिटी शो लेकर आएंगे. बीते दिनों इसका मजेदार टीजर जारी किया गया, जिसमें क्रिकेटर का वही अंदाज दिखा. हालांकि इस टीजर में ये नहीं बताया गया कि उनका शो क्या और किस बारे में होगा. लेकिन रोहित ने अभी से फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.
क्यों अपनी एक लाइन से परेशान हुए रोहित?
क्रिकेटर के शो के टीजर में हम उन्हें उनके फैंस से मिलते हुए देखते हैं, जो रोहित से उनकी आइकॉनिक लाइन ‘कोई गार्डन में नहीं घूमेगा’ बोलने की डिमांड करते हैं. जितने भी फैंस आकर उनसे मिलते हैं, सभी रोहित से यही डिमांड रखते हैं जिससे बाद में वो परेशान भी हो जाते हैं. एक वक्त पर रोहित इस कदर परेशान हो जाते हैं कि वो किसी को कॉल करके अपने घर की छत पर हो रहे गार्डन का काम रुकवा देते हैं.
यहां देखें रोहित के नए शो का टीजर:
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)
अंत में वो खुद सोचते हैं कि जब उनकी ये एक लाइन इतनी वायरल हो सकती है, तो क्या होगा जब उनका पूरा शो टीवी पर आएगा? जिसके बाद हम खुद रोहित को स्माइल करते देख सकते हैं. सोनी टीवी ने रोहित के शो को सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट डेब्यू घोषित किया है. उनके करोड़ों फैंस को बस अब इस शो का इंतजार है, जिसमें वो अपने फेवरेट क्रिकेटर को होस्ट करते देख सकेंगे.
जब क्रिकेटर्स ने की होस्टिंग
रोहित से पहले कई और क्रिकेटर्स अपना शो लेकर आ चुके हैं, जिसे उन्होंने खुद होस्ट भी किया है. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बंगाली टीवी पर अपना क्विज शो ‘दादागिरी अनलिमिटेड’ के लिए फेमस हैं. इसके अलावा हरभजन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, वसीम अकरम, श्रीशांत, सनथ जयसूर्या जैसे वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर्स भी टीवी पर नजर आ चुके हैं. क्रिकेटर्स को दर्शकों का हमेशा से प्यार मिला है. अब रोहित शर्मा, जो खुद क्रिकेट के सुपरस्टार माने जाते हैं, वो जब टीवी पर अपना शो लेकर आएंगे तो जनता उसे कितना प्यार देगी ये देखने लायक बात होगी.
बात करें रोहित शर्मा की, तो उन्होंने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. वो सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. इन दिनों रोहित आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते दिखाई दे रहे हैं. ये सीजन भी उनकी बैटिंग का जलवा दिखाई दे रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू