WWE Raw में इस हफ्ते Triple H द्वारा की गई 5 बड़ी गलतियां, जिन्होंने फैंस का तोड़ दिया दिल! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. शो का आयोजन इस बार मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. हमेशा की तरह फैंस को बड़े सरप्राइज वहां पर मिले. कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिली. शुरुआत में ही स्टेफनी मैकमैहन ने आकर सभी को हैरान कर दिया. कंपनी ने पहले ही बड़े मुकाबले तय किए थे. इन सभी चीजों के बावजूद शो में गलतियां भी देखने को मिली. कुछ मौकों पर ट्रिपल एच की बुकिंग शायद ही किसी को समझ आई होगी. आइए आपको पांच गलतियों के बारे में बताते हैं.
द उसोज़ को इस हफ्ते द विज़न के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. इस मैच में एलए नाइट और आईशोस्पीड ने भी दखलअंदाजी की. रेसलमेनिया 42 से कुछ हफ्ते पहले जे उसो और जिमी उसो की हार नहीं होनी चाहिए थे. दोनों का टैग टीम डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. ट्रिपल एच ने अपनी गलती से जरूर फैंस को निराश किया होगा.
ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का इस हफ्ते भी आमना-सामना हुआ. पिछले दो हफ्तों में फेमी का दबदबा देखने को मिला. इस बार लगा था कि दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल होगा. फैंस ने अंदाजा लगाया था कि फेमी के ऊपर लैसनर हमला करेंगे. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. ट्रिपल एच खुद दोनों के ब्रॉल को रोकने के लिए आ गए. ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली.
ट्रिपल एच ने अपनी खराब बुकिंग से एक स्टोरी को अलग ही अंदाज में पलट दिया. इस हफ्ते सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन के ऊपर हमला किया. इसके बाद अचानक गुंथर ने आकर रॉलिंस को स्लीपर होल्ड लॉक लगा दिया. कंपनी ने इनका मैच रेसलमेनिया 42 में तय कर दिया. बिना किसी स्टोरीलाइन के मैच बुक करना बहुत बड़ी गलती है.
इयो स्काई का मुकाबला इस हफ्ते राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. स्काई की खराब बुकिंग जारी है. वुमेंस डिवीजन में उनका बड़ा नाम है. रेसलमेनिया 42 का सीजन चल रहा है और वो किसी बड़ी स्टोरीलाइन में शामिल नहीं है. उनकी सही बुकिंग ना करके ट्रिपल एच बड़ी गलती कर रहे हैं.
Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस की खूब पिटाई हुई. सीएम पंक उनके ऊपर हावी रहे. पंक ने उन्हें GTS लगाया और अनाउंस टेबल पर पटक दिया. रेंस को इस बार बहुत कमजोर दिखाया गया. रेंस जैसे स्टार की खराब बुकिंग बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. ये भी ट्रिपल एच की बड़ी गलती रही.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News