अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन का युद्धविराम हुआ है. उनके मुताबिक़, 9 से 11 मई तक दोनों देशों के बीच सीज़फ़ायर रहेगा.
रौनक भैड़ा
इमेज स्रोत, Jim WATSON / AFP via Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन का युद्धविराम हुआ है. उनके मुताबिक़, 9 से 11 मई तक दोनों देशों के बीच सीज़फ़ायर रहेगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि इस युद्धविराम के दौरान दोनों देशों से 1,000-1,000 क़ैदियों की अदला-बदली भी होगी.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में 9, 10 और 11 मई को तीन दिन का युद्धविराम होगा. रूस में विक्ट्री डे का जश्न है, यूक्रेन में भी जश्न है क्योंकि वो भी द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा थे."
"इस युद्धविराम में सभी लड़ाई की गतिविधियों को रोकना शामिल होगा, दोनों देशों से 1,000-1,000 क़ैदियों की अदला-बदली भी होगी. मेरे इस अनुरोध पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सहमति दी, उनका आभारी हूं."
उन्होंने आगे लिखा, "उम्मीद है कि यह लंबे, जानलेवा और मुश्किल युद्ध के अंत की शुरुआत है. यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा संघर्ष है, इसको ख़त्म करने पर बातचीत जारी है."
दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच हाल के हमलों से तनातनी बढ़ गई है. दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. अमेरिका का कहना है कि उन्होंने जवाबी हमला किया था. जबकि ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया.
नमस्कार!
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
– विजय ने राज्यपाल से तीसरी बार की मुलाक़ात, सरकार बनाने का दावा किया पेश
– मिलिए मुंह में कलम दबाकर लिखने वाले फ़ैज़ानउल्ला से, जो बने 10वीं बोर्ड के 'टॉपर'
– सोशल मीडिया से लेकर बच्चों से भावुक अपील तक, विजय ने ऐसे तैयार की राजनीतिक ज़मीन
– शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया एलान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.