—विज्ञापन—
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की शादी संगीता सोरनलिंगम से हुई थी. हालांकि, इन दिनों उनके रिश्ते में खटपट चल रही है. विजय और संगीता के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. विजय और संगीता के दो बच्चे भी हैं. बेटे का नाम जेसन संजय और बेटी का नाम दिव्या साशा है.
सुपरस्टार थलपति विजय के बच्चे लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं. एक्टर की तमिलनाडु विधानसभा में बड़ी जीत के साथ-साथ उनके बच्चे भी इन दिनों इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं. दरअसल हर कोई यह जानना चाहता है कि विजय के दोनों बच्चे क्या करते हैं.
विजय के बेटे जेसन की उम्र 25 साल की है. जेसन भी अपने पिता की तरह एक्टिंग करने की बजाय पर्दे के पीछे रहकर कम करने का फैसला किया है.
आपको बता दें कि विजय के बेटे जेएसन ने लंदन से स्क्रीन राइटिंग की डिग्री हासिल की है. जेसन ने टोरंटो फिल्म स्कूल से फिल्म प्रोडक्शन में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है. इतना ही नहीं जेसन अपनी पहली फिल्म ‘सिगमा’ का डायरेक्शन में इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं, जो एक एक्शन एडवेंचर मूवी है.
इस फिल्म में संदीप किशन अहम रोल में प्ले कर रहे हैं, वहीं फिल्म को लाइका प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. जेसन द्वारा डायरेक्ट की जा रही फिल्म सिगमा साल 2026 में रिलीज की जा सकती है. दरअसल, फिल्म की शूटिंग लगभग पुरी हो चुकी है.
वहीं विजय की बेटी दिव्या की बात करें, तो दिव्या अपने भाई और पिता की तरह शोबिज वर्ल्ड से काफी दूर है. दिव्या की उम्र 20 साल की है. वो एक प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करती हैं. बता दें कि दिव्या ने स्कूल की पढ़ाई और स्पोर्ट्स पर काफी ज्यादा ध्यान दिया है. दिव्या एक शानदार बैडमिंटन प्लेयर हैं, उन्होंने अपने स्कूल को कई रीजनल कॉम्पिटिशन में रिप्रेजेंट भी किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in