Bareilly News: तेज आंधी में टीनशेड समेत हवा में उड़ा युवक, 40 फीट तक गया ऊपर…दूर मक्का के खेत में मिला – Times Now Navbharat

शहर
Bareilly News: तेज आंधी में टीनशेड समेत हवा में उड़ा युवक, 40 फीट तक गया ऊपर…दूर मक्का के खेत में मिला
Bareilly News: यूपी के बरेली में कल आई तेज आंधी ने इलाके में भारी तबाही मचाई। इस दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसमें नन्हे नाम का युवक तेज हवा के झोंके के साथ हवा में उड़ गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है।
पूरी घटना बरेली के थाना भमोरा बामियाना गांव की है घटना के बारे में नन्हे ने बताया कि वह टीनशेड की रस्सी पकड़े हुए थे। तभी अचानक तेज हवा का एक बड़ा झोंका आया और वह करीब 40 फीट ऊपर हवा में उड़ गए। उनके साथ एक-दो अन्य लोग भी थे, जो पास में ही नीचे गिर पड़े, लेकिन नन्हे काफी दूर जाकर एक मक्का के खेत में गिरे।
नन्हे ने बताया कि जब वह गिरे तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया। कुछ देर बाद होश आने पर उन्होंने खुद को खेत में पड़ा पाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत एक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनके एक हाथ में फ्रैक्चर आया है।
वहीं पूरे मामले को लेकर SDM विदुषी सिंह ने बताया कि कल आई आंधी के दौरान एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि युवक का नाम नन्हे मियां है और वह अस्पताल में भर्ती है। एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो भी संभव सहायता होगी, वह पीड़ित को उपलब्ध कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी कहर बरपाया है। पिछले 24 घंटों में मौसम जनित हादसों में अब तक 89 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं 19 जिलों में खराब मौसम ने भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी-तूफान से कहीं मकान क्षतिग्रस्त हुए, कहीं पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में मवेशियों की भी जान गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News