—विज्ञापन—
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इंतजार खत्म हुआ! आज 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित कर दिया है। अब दिल्ली से देहरादून का 6 घंटे का सफर सिमटकर मात्र 2.5 घंटे रह गया। वहीं, हरिद्वार पहुंचने में अब सिर्फ 2 घंटे लगेंगे।
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू हुआ। यह उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ते हुए उत्तराखंड के देहरादून में समाप्त होगा। 210 किलोमीटर लंबा यह सफर अब और भी सुखद होगा।
इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत इसका 10.97 किमी लंबा एलिवेटेड स्ट्रेच है, जो राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता है। यह एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जिसे जानवरों के सुरक्षित आवागमन के लिए बनाया गया है।
लग्जरी सफर के साथ यहाँ आधुनिक टोल सुविधाएं भी मिलेंगी। इस पूरे रूट पर 5 टोल प्लाजा और 12 इंटरचेंज बनाए गए हैं। निजी कारों के लिए एक तरफ की यात्रा का संभावित टोल टैक्स लगभग ₹675 तय किया गया है।
₹12,000 करोड़ की लागत से बना यह 6-लेन एक्सप्रेसवे सुरक्षा के साथ रफ़्तार का बेजोड़ नमूना है। यहाँ अधिकतम स्पीड लिमिट 100 किमी/घंटा तय की गई है। साथ ही, यह एक्सप्रेसवे चारधाम हाईवे से भी सीधा जुड़ता है।
कम समय लगने की वजह से अब देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यह एक्सप्रेसवे न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in